अयोध्या से लापता 24 साल की युवती का 2 माह बाद भी नहीं लगा सुराग, नाकाम रही यूपी पुलिस

अयोध्या। यूपी में अयोध्या से लापता 24 वर्षीय युवती अनुजा गुप्ता का 2 महीने बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के सारे दावे और प्रयास नाकाम रहे हैं। युवती के लौटने की बाट जोह रहे परिजनों के दिन उसी के इंतजार में कट रहे हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल हो जाता है। परिजनों की दुर्दशा देखकर कुछ संगठनों के नेताओं एसएसपी व डीएम से गुहार लगाई है।

Ayodhya, Missing, 24 years Girl, anuja Gupta, crime, uttar pradesh police, uttar pradesh, अयोध्या, लापता, अनुजा गुप्ता

इसके लिए सपा के मनोज जयसवाल, भाजपा के केशव बिगुलर शक्ति सिंह, कांग्रेस के राजेंद्र प्रताप सिंह, आम आदमी पार्टी के सभाजीत सिंह आदि ने मिलकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न करने पर यह भी चेतावनी दी कि अगर 3 दिन के अंदर यवती का सुराग नहीं लगता है, तो फिर सभी दल के नेता आंदोलन की राह पर चलने के लिए मजबूर होंगे।

परिजनों ने रखा इनाम
वहीं, परिजनों ने युवती का सुराग देने वालों को 2 लाख रुपए इनाम देने की भी घोषणा कर रखी है। बता दें कि लापता युवती अनुजा गुप्ता थाना कैंट के नियावा की रहने वाली है। युवती 17 अक्टूबर को घर से सामान खरीदने बाजार निकली थी, फिर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए युवती अनुजा गुप्ता को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

Read: मनचलों से तंग BCA छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, भरी पंचायत में थप्पड़ खाने पर भी वे नहीं सुधरे

मेरठ से एक व्यक्ति का फोन भी आया कि उसे एक नर्सिंग होम में काम करते देखा गया है, लेकिन जब पुलिस टीम मेरठ पहुंची तो सूचना गलत निकली। पुलिस के नाकामयाब होने के बाद परिजनों ने युवती का सुराग देने पर दो लाख रुपए का इनाम भी रखा है। फिलहाल एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जल्द ही युवती के सुराग लगवाने व बरामद करने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+