अयोध्या में ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक की Heat Stroke से मौत, बेहोशी की हालत में पहुंचे थे अस्पताल
heat stroke news: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के तमाम जिलों में लोगों का हाल बेहाल हैं। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। तो वहीं, हीटवेव (HeatWave) और भीषण गर्मी के कारण लोगों को जान तक जा रही है।
भीषण गर्मी का कहर उत्तर प्रदेश के बलिया और अयोध्या जिले (Ayodhya) में देखनेको मिला है। जहां बलिया में गर्मी के कारण 54 लोगों की जान चली गई तो वहीं, अयोध्या में ड्यूटी पर तैनात यातायात उप निरीक्षक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। उनसे साथ ही, एक यातायात आरक्षी को भी हीट स्ट्रोक के कारण अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

हीट स्ट्रोक के कारण यातायात उप निरीक्षक विनोद सोनकर के निधन की खबर मिलते ही एसपी यातायात समेत वरिष्ठ अधिकारी अस्पतल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, 53 वर्षीय विनोद सोनकर मूल रुप से देवरिया जिले के रुद्रपुर के रहने वाले थे और यूपी पुलिस में यातायात उप निरीक्षक के पद पर तैयान थे।
बता दें कि विनोद सोनकर दो महीने पहले ही लखनऊ से स्थानांतरित होकर अयोध्या आए थे। शनिवार 17 जून को यातायात उप निरीक्षक विनोद सोनकर की ड्यूटी नयाघाट पर लगी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि शाम होते-होते वे गर्मी से व्याकुल हो गए और हालत खराब होने पर नयाघाट पुलिस चौकी में जाकर बैठ गए।
तबीयत खराब होने की जानकारी उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसपर वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने उनसे आवास पर जाकर आराम करने के लिए कहा। जैसे ही वे अपने सरकारी आवास की तरफ जा रहे थे, तभी गुदड़ी बाजार के पास बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। लोगों ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया।
ज़िला अस्पताल के CMS सीबीएन त्रिपाठी ने बताया, "वो ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हो गए। उनका जरूरी उपचार किया गया मगर 3 घंटे के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु का कारण हीट स्ट्रोक है। जैसे उप निरीक्षक विनोद सोनकर की मृत्यु की खबर उनके परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बता दें कि विनोद सोनकर के परिवार में पत्नी व तीन पुत्र और एक पुत्री है। वहीं, उनकी मौत की खबर मिलते ही एसपी यातायात आरएस गौतम, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना भेजी गई है। उधर, आईजीआरएस सेल में काम करने वाले 29 वर्षीय सिपाही संजीव कुमार सिंह को भी हीट स्ट्रोक के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications