अयोध्या: सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, 6 को बचाया गया, 6 की तलाश जारी
अयोध्या, 09 जुलाई: अयोध्या में सरयू नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग आगरा के सिंकदराबाद से अयोध्या आए थे। शुक्रवार को सरयू नदी के गुप्तार घाट पर स्नान के दौरान परिवार के सदस्य डूब गए। गोताखोरों की मदद से अब तक छह लोगों को बचा लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने के निर्देश दिए हैं।
Recommended Video

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। डूबने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications