सैफई में शिवपाल ने मांगे भाई के लिए वोट तो इस पर क्या बोले मुलायम सिंह?

Etawah new, इटावा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को मैनपुरी में आयोजित सपा-बसपा की संयुक्त रैली में शामिल होने के लिए गुरुवार को इटावा पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव के मैनपुरी में उनके लिए वोट मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवपाल भाई है, वो कहीं भी जा सकते हैं और हमारे लिए वोट मांग सकते हैं। मैनपुरी में चुनाव जीतने के सवाल पर कहा कि जीतेंगे और बाकी आने वाला समय बताएगा।

mulayam singh statement on shivpal yadav

शिवपाल ने मुलायम के लिए मांगे वोट

सैफई में मुलायम सिंह यादव के जनसमर्थन के लिए बुलाई मीटिंग में शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि समाजवादी पार्टी से अलग होकर पार्टी बनानी पड़ेगी और यह भी नहीं सोचा था कि नेताजी अलग लड़ेंगे और हम अलग लड़ेंगे, कभी नहीं सोचा था कि यह दिन देखने पड़ेंगे, लेकिन सब होता है राजनीति में सब होता है। शिवपाल में कहा कि नेताजी को सबसे ज्यादा वोट से जिताना है, इसलिए हमने यह मीटिंग बुलाई है। हम सब भाई (सगे) एक हैं।

mulayam singh statement on shivpal yadav

मुलायम के लिए वोट मांगेंगी मायावती

बता दें, मैनपुरी में शुक्रवार को सपा-बसपा और रालोद गठबंधन की संयुक्त रैली होगी। इस दौरान बसपा अध्यक्ष मायावती मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगेंगी। मंच पर खुद मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+