बैंक के सामने से मिनटों में चोरी हो गई बाइक, सीसीटीवी में दिखी चोर की करतूत
Etawah news, इटावा। यूपी के इटावा में वाहन चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक बाइक चोरी से लोग परेशान हैं तो वहीं चोरों के हौसलें बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शहर में अब एक नई चोरी की घटना सामने आई है। थाना कोतवाली के बलराम सिंह चौराहा के एक्सिस बैंक के बहार से चोर ने बाइक चुरा ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बता दें कि इटावा जिले में दो और चोरी की घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव धूमनपुरा में नशियां जी मंदिर के सामने ट्रैक्टर चोरी हो गया। गांव निवासी कृष्ण अवतार पुत्र बिहारी लाल ने अपने ट्रैक्टर को रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। वापस लौटे तो देखा ट्रैक्टर गायब था।
दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा क्लब के सामने हुई। जहां मोहल्ला रणवीर नगर निवासी अजय यादव बाइक से खाना खाने के लिए इटावा क्लब आए हुए थे। उन्होंने बाइक को क्लब के बाहर खड़ा किया और खाने के लिए चले गए। वापस लौटे तो उनकी बाइक नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications