इटावा: बच्चा चोरी के आरोप में युवक को किया निर्वस्त्र, पीट-पीटकर कर दिया अधमरा

इटावा। यूपी के इटावा में लोगों ने बच्चा चुराने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने उसके हाथ-पैर बांधे और निर्वस्त्र कर जमकर पीटाई की। ग्रामीणों ने युवक को इस कदर पीटा कि वह आगे से चोरी न करने की कसमें खाने लगा। उसने भीड़ के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। मामला मानवाधिकार नियमों के उलंघन से जुड़ा देख तत्काल एसएसपी ने थाने पर क्राइम ब्रांच के साथ पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।

man beaten up by mob allegedly child theft in etawah

पिटाई का वीडियो सामने आया

मामला इटावा के इकदिल थानाक्षेत्र के कल्यानपुर गांव का है। ग्रामीणों ने युवक को पवन नाम के एक बच्चे को पकड़ते हुए धर दबोचा। ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को फोन किया लेकिन, घंटों बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने चोर को नग्न कर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो बना लिया गया जोकि वायरल हो रहा है।

man beaten up by mob allegedly child theft in etawah

एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

वहीं, मामला मीडिया में आने के बाद एसएसपी ने इकदिल थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी संतोष कुमार मिश्र ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+