UP News: इटावा में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद पति ने भी जहर खाकर दी जान, 3 बच्चे हुए अनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा में शनिवार को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। सुबह उठने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
उसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद दोनों का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी पत्नी: यह पूरा मामला इटावा जनपद के बसरेहर क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में बृजेश कुमार नामक 42 वर्षीय शख्स अपने परिवार के साथ रहता था।
उसकी पत्नी सीमा (38) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पत्नी और पति में आएदिन विवाद होता था। शुक्रवार रात में भी पति पत्नी में विवाद हुआ।
उसके बाद रात में किसी समय बृजेश अपनी पत्नी की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने जहर खा लिया और अपने घर से खेत की तरफ निकल गया।
सुबह उठने के बाद घर में सीमा की लाश देखकर लोग हैरान रह गए। उसके बाद खेत में बृजेश का शव देखकर लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
एसपी ग्रामीण भी पहुंचे घटनास्थल पर: घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
परिजनों ने बताया कि बृजेश की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी गौरी 18 साल और छोटी बेटी ईशू 15 साल की है। जबकी बेटा दीपांशु 12 साल का है। घटना के चलते बृजेश के परिवार में मातत पसरा है।
इस बारे में एसपी ग्रामीण द्वारा बताया कि पति पत्नी के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। घटनास्थल पर जांच की जा रही है। वहीं कहा जा रहा है कि पति ने बांके से अपनी पत्नी की हत्या की है, ऐसे में बांका तलाशा जा रहा है। दोनों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications