7 फेरों से पहले दुल्हन की मौत, छोटी बहन से हुई शादी, एक तरफ उठी डोली तो दूसरी तरफ अर्थी

इटावा, मई 27: यूपी के इटावा में एक शादी समारोह में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब जयमाल के बाद मंडप में बैठी दुल्‍हन को हार्ट अटैक आ गया। दुल्‍हन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सात फेरों से पहले दुल्‍हन की मौत से घर में मातम पसर गया। गमगीन माहौल के बीच कुछ ही देर में दोनों पक्षों में सहमति बनी कि दुल्हन की छोटी बहन के साथ जल्दी से शादी की रस्मों को करा दिया जाए। इसके बाद दुल्‍हन के शव को घर में एक कमरे में रख द‍िया गया। फिर मृत दुल्हन की छोटी बहन को शादी का जोड़ा पहनाया गया और दूल्‍हे के साथ शादी की रस्‍में पूरी करवाई गईं। सुबह छोटी बहन के विदा होने के बाद मृत दुल्‍हन का अंत‍िम संस्‍कार क‍िया गया।

दूल्‍हा भर चुका था दुल्‍हन की मांग

दूल्‍हा भर चुका था दुल्‍हन की मांग


मामला इटावा के भरथना इलाके के गांव समसपुर का है। यहां सुरभि की शादी मंजेश कुमार के साथ तय थी। मंजेश धूमधाम से बारात लेकर आया था। बारात के स्‍वागत के बाद शादी की रस्में हुईं। दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को स्टेज पर जयमाला पहनाई। मंडप सजाया गया और दुल्हे ने दुल्‍हन की मांग भी भर दी थी। दूल्‍हा और दुल्‍हन के सात फेरों की तैयारी की जा रही थी। रात के करीब ढाई बज रहे थे। दुल्‍हन मंडप में बैठी थी, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गई।

दुल्‍हन की मौत से घर में पसरा मातम

दुल्‍हन की मौत से घर में पसरा मातम

दुल्‍हन के बेहोश होकर ग‍िरते ही सब हैरान रह गए। हालत बिगड़ती देख उसे गांव में के एक डॉक्‍टर को द‍िखा गया, लेकिन तब तक सुरभि की मौत हो चुकी थी। डॉक्‍टर ने बताया कि दुल्हन सुरभि की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह बात जैसे ही घरवालों को पता चली चीख-पुकार मच गई। खुशि‍यों वाले घर में अचानक से मातम पसर गया। कि‍सी को यकीन नहीं हो रहा था कि जो सुरभि दुल्‍हन के लाल जोड़े में व‍िदा होने वाली थी वह अब अर्थी पर व‍िदा होगी।

घर में रखा रहा दुल्‍हन का शव, छोटी बहन से कराई गई शादी

घर में रखा रहा दुल्‍हन का शव, छोटी बहन से कराई गई शादी


सुरभि की मौत के कुछ ही देर में लड़का और लड़की पक्ष में सहमति बनी कि दुल्‍हन की छोटी बहन निशा के साथ जल्दी से शादी की रस्मों को करा दिया जाए। सहमति होने के बाद आनन-फानन में न‍िशा को शादी के लिए तैयार क‍िया गया। उसे शादी का जोड़ा पहनाया गया और मंडप में बैठा द‍िया गया। कुछ ही घंटों में मृत दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे के सात फेरे करा दिए गए। इस बीच सुरभि का शव घर में ही रखा रहा। सात फेरों के बाद बेहद गमगीन माहौल में न‍िशा को दूल्‍ह के साथ व‍िदा कर दिया गया। इसके बाद सुबह सुरभि का अंतिम संस्कार किया गया।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+