यूपी: भीड़-भाड़ वाले इलाके में गिरा दो मंजिला मकान, देखे वीडियो

Etawah News,(इटावा)। यूपी के इटावा स्थित भर्थना क्षेत्र के मुख्य बाजार में दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग में लोगों के न होने से एक बड़ी घटना टल गई। बिल्डिंग के नीचे मोबाइल की दुकान होने की वजह से लाखों का नुकसान हुआ। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाया। इस बीच बिल्डिंग के गिरने का पूरा वीडियो सामने आया है।

यूपी: भीड़-भाड़ वाले इलाके में गिरा दो मंजिला मकान, देखे वीडियो

इस पूरी घटनाक्रम में राहत की बात ये रही कि जब दो मंजिला इमारत मिट्टी के ढेर में तब्दील हो रही थी। उस समय बिल्डिंग के अंदर रहने वाले व्यक्ति घर के बाहर गए हुए थे। बिल्डिंग के नीचे बनी मोबाइल शॉप के अंदर का बैठा दुकानदार दुकान के बहार धूप सेंक रहा था, जिसकी वजह से लाखों के माल का नुकसान हुआ लेकिन इस पूरे हादसे में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।

इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस जगह बिल्डिंग गिरी उस पूरे इलाके में घनी आवासीय आबादी और भर्थना क्षेत्र का मुख्य बाजार है। यहां पर हर वक्त ट्रैफिक और वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इस बिल्डिंग के गिरने का कारण बिल्डिंग के पीछे दूसरे मकान के निर्माण होने को बताया गया है। बिल्डिंग गिरने की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को हुई वे तत्काल मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग के मलबे को हटवाने में जुट गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने तब राहत की सांस ली जब मलबे को हटवाने के बाद किसी के न दबे होने की बात की पुष्टि हुई। जब ये बिल्डिंग गिरी उस वक्त वहां खड़े एक युवक ने सारा ये डरावना दृश्य मोबाइल में कैद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+