आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान! अनुराग ठाकुर के तंज पर अखिलेश ने दिया ये जवाब

लखनऊ, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए आज 20 फरवरी को वोटिंग जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंत नगर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट देने के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसी अंदाज में पलटवार किया है।

ahmedabad serial blast 2008 up election 2022 akhilesh yadav anurag thakur

दरअसल, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला था। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है? आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान, इसलिए बंद है अखिलेश की ज़ुबान।' अनुराग ठाकुर के इस बयान पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक सवाल अनुराग ठाकुर का है तो जिस समय वह घटना हुई थी (2008 अहमदाबाद बंब धमाका) तो हम लोग (मैं, अनुराग ठाकुर और नीरज शेखर) एक ही गाडी में बैठकर रक्षा कार्यालय गए थे। जहां प्रादेशिक सेना की ट्रेनिंग थी। अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी आतंकवादी होंगे। कहा, कोई आतंकवादी हो तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना आम बात है। भाजपा रणनीति से चलती है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश क़ानून से चलेगा। समाजवादी पार्टी संस्थाओं को मजबूत करेगी। हम संस्थाओं को हटाकर कोई नया राज नहीं ला सकते। हम लोकतंत्र में रहते हैं इसलिए मैंने कहा यह देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि जनता भाजपा से नाखुश है और इस बार का चुनाव उसे उत्तर प्रदेश से हटाने के बारे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+