पत्नी की जिद पूरी करने के करवाचौथ पर सिपाही ने थानाध्यक्ष से मांगी छुट्टी, लेटर सोशल मीडिया पर वायरल

एटा। यूपी पुलिस के एक सिपाही का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में सिपाही अपनी पत्नी का करवा चौथ व्रत को तुड़वाने के लिए छुट्टी की गुहार लगा रहा है। पत्र के वायरल होने के बाद सिपाही को एक दिन की छुट्टी दे दी गई। दरअसल, सिपाही का कहना है कि उसकी चार महीने पहले शादी हुई है और पत्नी का पहला करवा चौथ व्रत है। पत्नी ने कह दिया है कि अगर वह व्रत तुड़वाने नहीं आए तो वो अन्न-जल त्याग देगी।

UP police constable letter went viral on social media

क्या लिखा है वायरल पत्र में
वायरल हो रहे इस पत्र में सिपाही का नाम एवन सिंह लिखा हुआ है, जोकि एटा के कोतवाली नगर थाने में तैनात है। सिपाही ने थानाध्यक्ष, कोतवाली नगर के नाम लिखे पत्र में कहा, 'उसकी शादी जून 2019 में हुई है। उसकी पत्नी हिंदू रिति-रिवाज के अनुसार करवा चौथ का व्रत रख रही है। सिपाही ने लिखा है कि उसकी पत्नी ने फोन करके बताया है कि अगर वो व्रत तुड़वाने घर पर नहीं आया तो वह निरंतर व्रत रखेगी और अन्न-जल नहीं ग्रहण करेगी।

दो दिन की मांगी थी छुट्टी
दरअसल, सिपाही एवन सिंह ने करवा चौथ पर घर जाने के लिए दो दिन की छुट्टी मांगी थी। जिसे इंस्पेक्टर ने अस्वीकार कर दिया था। विभाग और पत्नी के बीच फंसे सिपाही ने पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग बैक फुट पर आ गया और सिपाही एवरन सिंह को एक दिन की छुट्टी मंजूर कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+