एटा: तीन माह की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया रेप, बच्ची की हालत नाजुक

एटा, 16 अगस्त: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन माह की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची के परिजन ने मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी किशोर घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं।

three month girl allegedly misdeeds by man in Etah

महिला ने रंगे हाथों युवक को पकड़ा

पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक, आरोपी युवक मासूम बच्ची के साथ खेलने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया था। उसने झाड़ियों में ले जाकर बच्ची का रेप किया। गांव की ही एक अन्य महिला ने बताया कि मासूम बच्ची के रोने की आवाज उन्होंने सुनी तो मौके पर पहुंचीं। मौके पर पहुंचकर देखा कि किशोर अपने खून में सने हुए कपड़ों को पानी से साफ करने की कोशिश कर रहा था। महिला के पूछने पर वो भाग गया।

पुलिस युवक की तलाश में जुटी

एएसपी ओपी सिंह के मुताबिक, 17 साल के एक लड़के ने मौका देखकर 3 महीने की बच्ची के साथ रेप किया है। लड़के ने कथित तौर पर बच्ची के साथ उस वक्त रेप किया जब उसकी मां भैंस बांधने गई हुई थी। आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं। पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+