UP Police Exam: परीक्षा देने पहुंची दुल्हन का 'सजना' पड़ा महंगा, बोली- ये संभव नहीं है, मैं जा रही हूं वापस
UP Police Exam: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में यूपी पुलिस परीक्षा के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एटा जनपद में एक नई नवेली दुल्हन सज धज कर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंच गई।
दुल्हन को परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद जांच करने वाली टीम द्वारा रोका गया तो वह नाराज हो गई। जांच टीम द्वारा कहा गया कि परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पहले उसे अपने आभूषण उतारने होंगे।

लेकिन नई नवेली दुल्हन ने अपना आभूषण उतारने से इनकार कर दिया। काफी देर तक वह गेट पर खड़ी रही और परीक्षा देने के लिए लोगों से अपील करती रही लेकिन गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा सुरक्षा का हवाला देते हुए उसे प्रवेश नहीं दिया।
अंत में दुल्हन ने कहा कि वह भले ही परीक्षा छोड़ दी लेकिन अपने आभूषण नहीं उतार सकती है और परीक्षा दिए बगैर दुल्हन परीक्षा केंद्र से वापस लौट गई।
यह पूरा मामला एटा जनपद के निधौली कलां स्थित यूपी पुलिस के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र का है। परीक्षार्थी पूजा का कहना है कि बीते 14 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। नई-नई शादी होने के चलते वह अपने आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची थीं।
उसने बताया कि जांच टीम द्वारा उससे उसका मंगलसूत्र, बिछिया बस उतारने के लिए कहा गया। उसने कहा कि नई-नई शादी होने की बात बताने के बाद भी जांच टीम द्वारा उसे कमरे में प्रवेश नहीं दिया गया।
ऐसे में उसने कहा कि मैं अपने सुहाग का सामान नहीं उतार सकती हूं। भेले ही परीक्षा छोड़नी पड़ जाए, अंत में उसने परीक्षा छोड़ दिया। उसने यह भी कहा कि वह यूपी पुलिस में भर्ती होकर सेवा करना चाहती थी लेकिन अफसोस की उसे अनुमति नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications