जीजा-साले ने पहले महिला की अस्मत लूटी, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट
Etah new, एटा। यूपी के एटा में महिला की रेप के बाद हत्या के मामले का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। जीजा-साले ने मिलकर पहले महिला से रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

तीन दिन पहले मिली थी महिला की लाश
एटा जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में तीन दिन पहले महिला की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो शक की सुई महिला के प्रेमी पर गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

रेप के बाद हत्या
पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि उसने अपने जीजा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, प्रेमी ने फोन कर महिला को मिलने के लिए गांव के बाहर एक झोपड़ी में बुलाया। वहां पहले से मौजूद जीजा-साले को देखकर महिला ने विरोध किया तो जीजा साले ने मिलकर रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications