Etah: मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से रचाई शादी, परिजनों से जताया जान का खतरा

एटा, 29 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले से है। यहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से प्रेम विवाह किया है। यह विवाह युवती ने अपना धर्म परिवर्तन कर किया है। अब उसने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए डीएम ऑफिस में पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। तो वहीं, मुस्लिम युवती के परिजनों ने हिंदू युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

Muslim girl changed religion and married Hindu youth

यह पूरा मामला एटा जिले के जैथरा थाना के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवती ने गुरुवार 28 जुलाई को जिलाधिकारी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने हाईकोर्ट में पेश किए गए अपने विवाह के दस्तावेज भी दिखाए। उसने बताया कि उसकी उम्र 20 साल है। 14 मई 2022 को उसने पटियाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हिंदू युवक से प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है।

तो वहीं, अब उसे और उसके पति को उसके परिजनों से खतरा है। जिसके बाद डीएम पुलिस अधिकारियों को नव दंपती को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। खबर के मुताबिक, नव दंपति गुरुवार को जैथरा थाने पहुंचे और अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए। हालांकि, थाना पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है। थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि दंपती थाने पर आया था। युवती के परिजन ने उसकी उम्र 14 साल बताते हुए 29 अप्रैल को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बताया कि वह नाबालिग प्रतीत भी हो रही है। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि युवक-युवती आकर मिले थे। धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात बताते हुए उन्होंने सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। जिसके लिए उन्हें पुलिस कार्यालय भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+