प्रेमी से मिलने उसके घर गई तीन बच्चों की मां, फिर हुई दर्दनाक घटना

uttar pradesh crime news in hindi, एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के शहर कोतवाली के पटियाली गेट स्थित बाल्मीकी बस्ती में एक महिला फंदे पर लटकी मिली। कुछ देर बाद वहां उसका प्रेमी आया तो उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। मगर, अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर अस्पताल आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

mother of three children found dead at lover house

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 30 वर्षीय ज्योति के तौर पर हुई। वह कोतवाली नगर के हिन्दू नगर की रहने वाली थी। वह शादीशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी। पटियाली गेट स्थित बाल्मीकी बस्ती निवासी मुन्ना से उसके प्रेम संबंध थे। घटना के दो दिन पूर्व वो अपने प्रेमी के घर आ गई थी। प्रथमदृश्या उसका किसी बात पर मुन्ना से झगड़ा हुआ था। मुन्ना जब किसी काम से घर से बाहर चला गया तो उसने फोन कर तुरन्त मुन्ना को घर आने को कहा। मगर, जब तक मुन्ना घर पहुंचा, तो उसे ज्योति फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद वह ज्योति को लेकर जिला अस्पताल गया।

mother of three children found dead at lover house

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

एटा के एएसपी संजय कुमार का कहना है कि मृतका ज्योति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है और वह हमारी हिरासत में है। मृतिका के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रेमी के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। ज्योति प्रेमी मुन्ना के घर पर ही फंदे पर लटकी हुई पाई गई थी। वह उसके यहां कैसे गई, इसकी भी जानकारी प्राप्त की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+