शादी के डेढ़ साल बाद पत्नी को गोलियों से भूना, फिर उसी तमंचे से खुद को मारी गोली
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पति-पत्नी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। वहीं, इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पति को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक
घटना एटा के नगर कोतवाली क्षेत्र में अवंतीबाई नगर की है। जानकारी के मुताबिक, बंद पड़े मकान में नवविवाहित पति-पत्नी का शव का मिला है। बताया जा रहा है पति-पत्नी अपने परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। यह भी चर्चा है कि पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध रखने का शक था। इसी वजह से दोनों में विवाद होता था। गुस्से में पति ने पहले पत्नी को गोलियों से भून दिया और उसी तमंचे से खुद को भी गोली मार कर जीवन लीला समाप्त कर ली।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
मामले का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक घर पहुंचा और आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। गृह कलह के चलते पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी, इसके बाद आत्महत्या कर ली। एसएसपी का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications