उत्तर प्रदेश: करवाचौथ पर भी नहीं आई पत्नी तो युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

एटा. उत्तर प्रदेश में एटा के थाना क्षेत्र अलीगंज के अंतर्गत अमरोली रतनपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि बहू करवाचौथ के मौके पर भी पीहर से नहीं आई थी। पत्नी ना आने पर हमारे बेटे ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम विद्याराम था। उसने करवाचौथ के अवसर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Husband end his life when Wife Didnt Come House On Karwa Chauth

संवाददाता के अनुसार, युवक की शादी ग्राम भकुसा थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद के मुंशीलाल की लड़की से हुई थी। परिजनों ने बताया कि लड़की अपने मायके में ही रहती थी। करीब 4 महीने से वह वापस अपने पति के पास नहीं आई थी। जबकि लड़का विदा कराने के लिए गया भी था।

Husband end his life when Wife Didnt Come House On Karwa Chauth

परंतु ससुराल वालों ने लड़की को विदा नहीं किया। जब विद्याराम ने पत्नी को करवाचौथ ससुराल में मनाने के लिए कहा तो उसने भी इंकार कर दिया। करवाचौथ पर वह पत्नी का इंतजार करता रहा लेकिन, वो नहीं आई। इससे आहत विद्याराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+