रात में एक बार नहीं कई बार पति और उसके दोस्तों ने पत्नी से किया सामूहिक रेप, कहा- दोस्तों के ढेर सारे अहसान हैं
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके पति और उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर जब पुलिस ने किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया तो बीते वृहस्पतिवार को पीड़िता एसएसपी से मिली। इसके बाद कप्तान ने कोतवाली देहात पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Recommended Video

इसी साल दोनों की हुई थी शादी
दरअसल, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की युवती को पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया। इसी वर्ष युवती ने फरवरी माह में युवक से गाजियाबाद जाकर शादी कर ली। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो पति-पत्नी ने कोर्ट की शरण ली और अदालत ने 28 फरवरी को दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी। आरोप यह है कि बीते 15 अक्टूबर को महिला मिरहची थाने के गांव में पति के साथ रिश्तेदार के यहां गई थी।

रिश्तेदार के घर पर सामूहिक दुष्कर्म
वहां पर पति के दोस्त पहले से ही मौजूद थे। रात के वक्त पति और उसके तीनों दोस्तों ने जबरन कई बार रेप किया। पीड़ित महिला किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पीड़िता गुरुवार को एसएसपी से मिलने के लिए कार्यालय पहुंची।

पति ने कहा उसके दोस्तों के ढेरों एहसान हैं
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने जब पति और उसके दोस्तों की हरकतों से पुलिस को अवगत कराने की बात कही तो पति ने कहा कि दोस्तों के उसके ऊपर ढेर सारे अहसान हैं। यदि वह पुलिस को जानकारी देगी तो वह तेजाब पी लेगी। वहीं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता मिलने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications