Etah News: भाई की शादी में डांस करते समय गिरा किशोर, लोग सोचे नया डांस स्टेप, एहसास होने से पहले चली गई जान
Etah News: डांस करते समय मौत की खबरें अक्सर सामने आ रही हैं। ऐसा यह ताजा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से सामने आया है। एटा जनपद में डांस करते समय दूल्हे का भाई अचानक गिर गया।
पहले तो लोगों को लगा कि यह डांस का नया स्टेप है। लोगों ने सोचा कि वह उठ जाएगा लेकिन काफी देर तक वह लेट रहा। उसके बाद लोग उसे उठाने लगे तो वह नहीं उठा।

आनंद-फानन में उसे लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा उसके मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने के बाद शादी की खुशियां माता में बदल गईं। हालांकि बाद में तीन चार लोग ही बारात गए और शादी संपन्न कराई गई।
हालांकि मौजूद लोगों ने किसी तरह शांति ढंग से शादी को संपन्न कराया। यह पूरा मामला एटा जनपद के मुबारिकपुर सराय का बताया जा रहा है। गांव के रहने वाले एक युवक की शादी मैनपुरी के भोगांव में एक युवती के साथ तय थी।
गुरुवार को बारात जाने वाली थी उससे पहले बुधवार की रात में घर पर मंडप का कार्यक्रम रखा गया था जहां पर लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान दूल्हे का 15 वर्षी भाई सुधीर भी डांस कर रहा था।
बताया जा रहा है कि डीजे पर बज रहे गाने पर डांस करते समय दूल्हे का भाई सुधीर अचानक गिर गया। गिरने के बाद लोग समझ नहीं पाए और डांस करते रहे। उसके बाद लोग उसे अस्पताल में लेकर गए।
सुधीर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। दूल्हे के भाई की मौत की सूचना मिलने के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
इस बारे में डॉक्टरों द्वारा संभावना जताई गई की हृदय गति रुकने के चलते उसकी मौत हुई है। वहीं ग्राम प्रधान सचिन वर्मा द्वारा बताया गया कि मृतक सुधीर के परिजनों के अनुसार उसे कोई बीमारी नहीं थी।
डांस करते समय वह अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई। सुधीर की मौत हो जाने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। कुछ लोग मौत के पीछे की वजह दवाओं को बता रहे हैं तो कुछ लोग कोई अन्य काराण बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications