Etah: Propose Day के दिन नाराज पत्नी ने किया इंकार, पति ने फांसी के फंदे पर झूलकर दे दी अपनी जान
Suicide On Propose Day: 8 माह पहले हुए विवाद से नाराज पत्नी को मृतक पति जब महीनों से मनाते-मनाते थक गया और पत्नी नहीं मानी, तो प्रोपोज़ डे पर उसने पत्नी के वियोग में अपनी जान दे दी।

फरवरी का महीना चल रहा है और लोग जोर शोर से वैलेंटाइन वीक मना रहे हैं। लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के एटा से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे आज यानी प्रोपोज़ डे ( Propose Day ) के दिन एक पति ने अपनी ही पत्नी के एक तरफा प्यार में फांसी के फंदे को गले लगा लिया। बता दें कि 8 माह पहले हुए विवाद से नाराज पत्नी को मृतक पति जब महीनों से मनाते-मनाते थक गया और पत्नी नहीं मानी, तो प्रोपोज़ डे पर उसने पत्नी के वियोग में अपनी जान दे दी।

खेत में नीम के पेड़ पर लगाई फांसी
दरअसल, एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला श्याम से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी का प्यार पाने के इंतजार में एक तीस वर्षीय शादीशुदा युवक ने फांसी का फंदा चूम कर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने सुबह शौच को जाते समय गांव के पास ही खेत में नीम के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलते देखा। जिसके सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृत युवक का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारा। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेज दिया।

8 माह पहले दोनों की हुई थी धूमधाम से शादी
बताया जा रहा है कि मृतक युवक 'रवि' का विवाह आठ माह पूर्व 3 जुलाई को फर्रुखाबाद जनपद के कलहार नगला की रहने वाली 'खुशबू' नाम की लड़की के साथ हुआ था। जानकारी अनुसार सुहागरात से ही दोनो पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थित बनी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच दरार आ गई थी। जिसके बाद पत्नी खुशबू अपने मायके चली गई थी।
अथक प्रयासों के बावजूद नहीं मानी 'खुशबू'
आपको बता दें कि युवक ने कई बार पत्नी को मानने का प्रयास भी किया। यही नहीं, बल्कि गांव के संभ्रांत लोगों और नाते रिश्तेदारों ने भी कई बार दोनो को मिलाने का अथक प्रयास किया। परंतु खुशबू ने किसी की एक नहीं सुनी। तंग आकर युवक ने प्रोपोज़ डे के दिन आखिरी प्रयास के बाद आत्महत्या करने का रास्ता चुन लिया।
Recommended Video


परिवार वालों ने क्या कुछ कहा
मृतक के छोटे भाई रजनेश कुमार ने बताया की भाई और उसकी भाभी के बीच शादी के बाद से ही संबंध खराब चल रहे थे। भाभी खुशबू अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी। आए दिन झगड़ा फसाद होता रहता था। उसके भाई द्वारा भाभी को कई बार मनाए जाने का प्रयास किया गया, परंतु असफल रहने के बाद उसने स्वयं आत्महत्या करने का रास्ता अख्तियार कर लिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications