रिंग सेरेमनी की रस्म किसी और से, शादी करने पहुंचा कोई और दूल्हा फिर हुआ ये सब

एटा। रील लाइफ में तो आपने कई बार देखा होगा कि इंगेजमेंट किसी और से हुई और सात फेरे लेने कोई ओर पहुंच गया। जी हां, ऐसा ही एक मामला रियल लाइफ में भी सामने आया है। मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले का है। यहां जिस युवक से लड़की की इंगेजमेंट हुई थी, उसकी जगह सात फेरे लेने कोई और पहुंचा गया। सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया।

bride refuses to marry after seeing changed groom

यह पूरा मामला एटा जिले के जसरथपुर थाने के ढटिंगरा गांव का है। यहां मैनपुरी जिले के हरचंदपुर गांव से बारात आई थी। शादी से पहले रिंग सेरेमनी जिस लड़के से हुई थी, उसकी जगह कोई और घोड़ी चढ़कर पहुंचा। दूल्हा बदलने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया और जमकर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। दुल्हन ने तो शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों के मुताबिक रिंग सेरिमनी की रस्म किसी और लड़के के साथ की गई थी। लेकिन घोड़ी पर आने वाला लड़का कोई और ही था।

शादी तय होने वाला लड़का तो गायब था। घोड़ी पर चढ़कर कोई और दूल्हा पहुंच गया, इसी बात से नाराज होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया। घंटों चली कशमकश के बाद सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना के बाद मोके पर गांव में पहुंची इलाका पुलिस ने भी दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन उस लड़के से शादी करने को तैयार नहीं हुई और पहले लड़के के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने की जिद पर अड़ी हुई है।

हालांकि, सीओ अलीगंज अनिल कुमार भदौरिया का कहना है कि दूल्हा बदलने को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है और तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+