20 वर्षीय पति-पत्नी गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले, लाशें उतरवाकर पुलिस ने 5 गिरफ्तार किए
एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा में एक पुरुष और महिला की लाश पेड़ से लटकी मिलीं। वे दोनों नवदंपति थे। दोनों की उम्र भी लगभग 20 साल ही थी। आखिर उनका ये हश्र कैसे हुआ, इस बार में पुलिस छानबीन कर रही है।
संवाददाता ने बताया कि, विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना एवं हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जो लाशें मिली थीं, वे जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित नगला भूरा गांव में बुधवार सुबह पेड़ पर लटके हुए थीं।

बताया जा रहा है कि, इन लड़के-लड़की की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारा। इनमें पुरुष का नाम संतोष तथा महिला का नाम शिवानी बताया जा रहा है।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह पूरा मामला पारिवारिक कलह का है। दंपति की शादी को अभी 5 महीने ही बीते थे। मृतका के पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।''












Click it and Unblock the Notifications