क्या जुबीन गर्ग को दिया गया जहर? सिंगर के बैंडमेट का चौंकाने वाला दावा, मौत के 15 दिन बाद खुला ऐसा राज
Zubeen Garg Death Case: असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का रहस्य और गहराता जा रहा है। गत 19 सितंबर 2025 को जुीन गर्ग के साथ सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे ने सभी को हैरान कर दिया था।
जुबीन गर्ग के बैंडमेट का चौंकाने वाला दावा
इस हादसे में जुबीन गर्ग की मौत हो गई थी। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। जुबीन के बैंडमेट और प्रत्यक्षदर्शी शेखर ज्योति गोस्वामी ने बड़ा खुलासा करते हुए सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और फेस्ट ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एसआईटी ने अब तक 12 से ज्यादा लोगों से की है पूछताछ
-जानकारी के अनुसार इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच के लिए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। एसआईटी अब तक 12 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हाल ही में पुलिस ने जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और फेस्ट ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
-कोर्ट में पेशी के बाद सिद्धार्थ सरमा और श्यामकानु महंत को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसी बीच जुबीन गर्ग के करीबी साथी शेखर ज्योति गोस्वामी ने जांच के दौरान चौंकाने वाले दावे किए हैं।
बैंडमेट का दावा- जुबीन को जहर दिया गया था
-शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी को दिए बयान में कहा है कि जुबीन गर्ग की मौत प्राकृतिक नहीं थी। उनके मुताबिक जुबीन को मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत ने मिलकर जहर दिया था।
-शेखर ज्योति गोस्वामी ने आगे बताया कि जब सिंगर जुबीन गर्ग पानी में डूबे तो उनके मुंह और नाक से झाग निकल रही थी, जो सामान्य डूबने के मामले में नहीं होता है। इतना ही नहीं, उस वक्त उन्हें तुरंत अस्पताल भी नहीं ले जाया गया। शेखर ज्योति गोस्वामी का कहना है कि जुबीन गर्ग अच्छे तैराक थे, इसलिए उनकी मौत डूबने से होना नामुमकिन है।
कब और कैसे हुआ था जुबीन गर्ग का निधन?
-आपको बता दें कि गत 19 सितंबर 2025 को जुबीन गर्ग की मौत की खबर सामने आई थी। वह सिंगापुर में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे थे। परफॉर्मेंस से पहले उन्होंने स्कूबा डाइविंग की थी, जिस दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ था। बाद में गत 23 सितंबर 2025 को असम के गुवाहाटी के पास स्थित कमरकुची गांव में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
-जुबीन गर्ग की मौत को लेकर बैंडमेट का यह दावा मामले को और पेचीदा बना रहा है। अब देखना होगा कि एसआईटी की आगे की जांच में क्या नया सच सामने आता है।
मामले में 4 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस ने जुबीन गर्ग के ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी और एक्ट्रेस अमृतप्रभा महंता को भी लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में अब तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और कई अन्य लोगों से पूछताछ अभी भी जारी है।
पोस्टमार्टम में डूबने की बात आई सामने
शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में जुबीन गर्ग की जान गई है लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना बताया गया है। जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने अपने पति मौत पर शक जताते हुए इसी बारीकी से जांच की अपील की थी।
पत्नी गरिमा ने मैनेजर पर लगाया ऐसा आरोप
-गरिमा सैकिया ने सबसे पहले सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा पर आरोप लगाया था। गरिमा का कहना था कि हादसे के पीछे उनका हाथ हो सकता है। उनका ये भी कहना था कि उन्हें उस दिन घटनास्थल पर मौजूद लगभग सभी लोगों पर शक है।
-गरिमा सैकिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं थी, वह दवाइयों पर थे और दिन में सोने की आदत रखते थे। ऐसे में उन्हें जबरन ले जाया गया हो, इसकी आशंका है। मैनेजर ने उन्हें बताया था कि जुबीन को पानी के अंदर पहला दौरा पड़ा, लेकिन जब उन्होंने तस्वीरें और वीडियो मांगे, तो साफ मना कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications