Zoya Akhtar Birthday Special: लक बाय चांस से लेकर मेड इन हेवन तक, ये हैं जोया अख्तर की फिल्मोग्राफी

फिल्म मेकर जोया अख्तर ने 14 अक्टूबर को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जोया ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान फिल्मोंग्राफी से बनाई है। उनकी फिल्में स्ट्रॉन्ग स्टोरी टेलिंग और खूबसूरत विजुअल्स को मिलाकर पेश करने के लिए जानी जाती हैं।

जोया की फिल्में अक्सर पेचीदा इंसानों रिश्तों, समाझिक नियम, और मॉडर्न लाइफ की बारीकियों को तलाशती हैं। ऐसे में हम आपको उनकी कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। आपने इन फिल्मों और सीरीज़ को नहीं देखा है तो आप इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Zoya Akhtar Birthday Special

लक बाय चांस
जोया ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू लक बाय चांस से किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान का स्पेशल अपीयरेंस भी था। ये फिल्म बॉलीवुड के पर्दे के पीछे की दुनिया से रूबरू कराती है, जिसमें महत्वाकांक्षी अभिनेताओं के सफर को असलियत के साथ थोड़ा ग्लैमर मिला कर पेश किया गया है।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
इसके बाद आई "जिंदगी ना मिलेगी दोबारा" (2011), जो दर्शकों को स्पेन की एक शानदार रोड ट्रिप पर ले जाती है, जिसमें दोस्ती और आत्म-खोज की कहानी को खूबसूरती से पेश किया गया है। इस फिल्म के शानदार विजुअल्स और दिल को छू लेने वाली कहानी ने अख्तर द्वारा किया गए ह्यूमन और गहराई के मिश्रण को दर्शाया है। इसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है और आज भी यह लोगों की वॉच लिस्ट में सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बनीं हुई है।

दिल धड़कने दो
2015 में आई फिल्म दिल धड़कने दो ने लग्जरी क्रूज पर पारिवारिक रिश्तों को नया नजरिए दिया। एक डाइवर्स कास्ट के साथ, अख्तर ने प्यार, वफ़ादारी, और सामाज की उम्मीदों जैसे थीम को बखूबी पेश किया, जिससे उनकी किरदारों पर आधारित कहानी कहने की कला का पता चला।

मेड इन हेवन सीरीज
उनकी वेब सीरीज़, मेड इन हेवन (2019) ने इंडियन वेडिंग पर आधुनिक नजरिए को अपने अनोखे स्टाइल के साथ पेश किया। यह सीरीज़ दो वेडिंग प्लानर्स के लाइफ के इर्द गिर्द घूमती है। यह सीरीज कैची स्टोरीज के साथ रंगीन विजुअल्स को जोड़ते हुए क्लास, सेक्सुअलिटी और ट्रेडिशन जैसे मुद्दों को छूती हैं।

गली बॉय
गली बॉय (2019), स्ट्रीट रैपर्स के जीवन से प्रेरित है, जिसमें अख्तर के क्रिएटिव आइडियाज को दर्शाया गया है। इस फिल्म में संगीत को भावनाओं को व्यक्त करने के एक तरीके के रूप में पेश किया गया है, जिसमें रोमांचक प्रदर्शन और एक मनोरंजक कहानी है जो युवा लोगों से जुड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+