दर्दभरी थी जीनत अमान की लव स्टोरी, संजय खान ने एक्ट्रेस को बेरहमी से पीटा था, बिगाड़ दिया था चेहरे का हाल
Zeenat Aman and Sanjay Khan: जीनत अमान ने संजय खान से शादी कर ली थी। उन्हें ये पता था कि संजय पहले से शादीशुदा हैं। सजय खान ने जीनत अमान को कई बार मारा-पीटा था।

Zeenat Aman and Sanjay Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान अपनी यंग ऐज से ही काफी खूबसूरत थीं। जीनत अमान सिर्फ 19 की उम्र में साल 1970 में मिस एशिया पैसेफिक पीजेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। आपको बता दें कि जीनत अमान के पिता मुसलमान थे और मां महाराष्ट्रियन ब्राह्मण थीं। साल 1971 में जीनत अमान ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था। जीनत पहली बार हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती की तारीफ हर किसी ने की थी। जीनत अमान ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। वह अपनी रील लाइफ में तो काफी सुपरहिट थीं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बहुत ही दुखभरी रही थी।
संजय खान से की थी शादी
जीनत अमान को अपनी लाइफ में किसी अच्छे पर्सनल रिश्ते का अनुभव कभी नहीं मिल पाया। उन्होंने साल 1978 में बॉलीवुड एक्टर संजय खान से शादी कर ली थी। जीनत को अच्छी तरह से पता था कि संजय खान पहले से शादीशुदा हैं और उनकी लाइफ में उनकी पहली पत्नी जरीन की अहमियत भी बहुत ज्यादा है। वहीं शादी के कुछ महीने बाद से जीनत को ऐसा लगने लगा था कि उनके सारे सपने टूटकर बिखर रहे हैं। शादी के एक साल के अंदर ही संजय खान ने जीनत अमान को छोड़ दिया था।
संजय खान ने जीनत अमान को मारा था थप्पड़
जीनत अमान और संजय खान के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही तकरार शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे इंडस्ट्री के लोगों को भी उनके रिश्ते के मनमुटाव के बारे में पता चलने लग गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय खान ने अपनी पत्नी जीनत अमान को कई बार झगड़े के दौरान थप्पड़ और घूंसे भी मारे थे। एक बार जीनत अमान अपनी फिल्म के कास्ट और क्रू के साथ लोनावला में शूट कर रही थीं। इसी बीच संजय ने उन्हें फोन कर तुरंत मुंबई लौटने के लिए कहा था। उस समय जीनत अमान पति संजय की फिल्म 'अब्दुल्ला' का भी हिस्सा थीं। इसलिए संजय चाहते थे कि जीनत मुंबई आएं और फिल्म के गाने के बची हुई शूटिंग को जल्दी से पूरा कर लें।
होटल ताज पहुंच गई थीं जीनत अमान
पहले तो जीनत अमान ने मना कर दिया था लेकिन बाद में वह मुंबई लौट आई थीं। जैसे ही जीनत मुंबई में अपने घर पहुंचती हैं तो उन्हें पता चलता है कि संजय खान अपनी पहली पत्नी जरीन कतरक को लेकर होटल ताज में पार्टी कर रहे हैं। इस बात को जानने के बाद जीनत भी होटल ताज पहुंच जाती हैं। वह संजय से कहती हैं कि डेट्स इशू को तुरंत सेटल कर लें। लेकिन संजय खान इस पर कुछ ऐसे रिएक्ट करते हैं कि लोग देखते रह जाते हैं।

होटल रूम में संजय खान ने जीनत तो पीटा था
आपको बता दें कि संजय खान जैसे ही देखते हैं कि जीनत अमान उनकी पहली पत्नी जरीन की मौजूदगी में होटल की तरफ आ रही हैं तो वह अपना आपा खो बैठते हैं और जीनत की होटल रूम के अंदर ही पिटाई कर डालते हैं। कहा जाता है कि उस दिन संजय खान को इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने जीनत के बाल खींचे थे और उन्हें जमीन पर पटकर खूब मारा था।
जीनत ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दिन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन था।
जीनत अमान की एक आंख हो गई थी डैमेज
जानकारी के अनुसार ये पहली बार नहीं था जब संजय खान ने अपीन दूसरी पत्नी जीनत अमान पर हाथ उठाया था। एक बार संजय खान ने जीनत के सिर पर बहुत ही तेजी से वार किया है जिसके चलते उनकी एक आंख पर्मानेंट डैमेज हो गई थी और ये ब्रेन पर हेवी हिट की वजह से हुआ था। जीनत ने संजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। जीनत का कहना था कि वह अपने पति संजय को दिल से प्यार करती हैं और इसलिए वह उन्हें सजा देने के बिना ही छोड़ देने का फैसला कर रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू में जीनत अमान ने बताया था कि कैसे उनके पित संजय खान ने उनकी आंखों को काला कर दिया था।
मजहर खान से की थी दूसरी शादी
इस घटना के सामने आने के बाद संजय खान ने कहना शुरू कर दिया था कि जीनत को ये बीमारी अपनी मां से मिली है और उन्हें भी आंखों की ऐसी ही समस्या थी, जो अब बेटी को है। इस हादसे के बाद जीनत ने खुद ही संजय खान से दूरी बना ली थी। इस दर्द भरे समय में एक्ट्रेस का सहारा बनकर मजहर खान सामने आए थे। दोनों के बीच बॉन्डिंग धीरे-धीरे मजबूत हुई और साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली थी।
साल 1998 में मजहर को दे दिया था तलाक
मजहर खान से शादी के बाद जीनत अमान दो बच्चों, आजाद और जहान खान की मां बनीं। हालांकि, इस रिश्ते में भी जीनत अमान को वो सुकून नसीब नहीं हुआ जो हर औरत अपने शादीशुदा जिंदगी से चाहिए होता है। आपको बता दें कि मजहर की मौत से ठीक पहले यानी साल 1998 में दोनों अलग हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications