Zarine Khan को झेलनी पड़ी थी पति की बेवफाई! 4 बच्चों के पिता संजय खान को हुई थी इस Hot बम से मोहब्बत
Zarine Khan: अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित की मौत के गम से अभी लोग बाहर भी निकल पाए थे कि एक और बुरी खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। आज हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर संजय खान की पत्नी -अभिनेत्री जरीन खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया, वो पिछले कुछ वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।
संजय और जरीन को शादी से चार बच्चे सुजैन खान, फराह खान अली, सिमोन अरोड़ा और जायद खान हैं। जरीन खान अपनी शालीनता, गरिमा और शांत स्वभाव के लिए जानी जाती थीं, उनके फैशन सेंस की भी चौतरफा तारीफ हुआ करती थी।

कुछ वक्त पहले उनकी बेटी सुज़ैन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया था।
'मेरी मां, आप कितनी अद्भुत हैं' (Zarine Khan)
सुज़ैन ने लिखा था, "ममा मिया। मेरी मां, आप कितनी अद्भुत हैं, मेरे जीवन में मैं जो कुछ भी करती हूं और बनाती हूं, वह आपके द्वारा मेरे दिल, मेरे दिमाग और मेरी दृढ़ता को आकार देने के कारण है।' आपको बता दें कि जरीन खान ने 'तेरे घर के सामने' और 'एक फूल दो माली' जैसी फिल्मों में काम भी किया था।
Zarine Khan को मिला था प्यार में धोखा
मालूम हो कि अपनी पूरी जिंदगी संजय खान के साथ बिताने वाली जरीन खान को अपनी लाइफ को उस वक्त धोखा भी खाना पड़ा था, जब संजय खान की जिंदगी में बॉलीवुड की 'ग्लैमर गर्ल' और 'सेक्स बम' के नाम से विख्यात जीनत अमान आई थीं।
1978 में संजय खान ने जीनत अमान से शादी की थी
संजय खान ने जरीन कत्रक से 1966 को शादी की थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 1978 में संजय खान ने जीनत अमान से शादी कर ली थी, दोनों ने साथ में कुछ फिल्में की थीं, जिन्होंने बॉक्सऑफिस में काफी तहलका मचाया था, इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लग गई थीं लेकिन दोनों की शादी की खबर ने लोगों ने ही नहीं बल्कि मीडिया को भी चौंका दिया था।

जीनत की आंख तिरछी संजय खान के थप्पड़ की वजह से हुई
लेकिन जीनत का रिश्ता जितनी जल्दी से संजय से जुड़ा था, उतनी ही तेजी से टूट गया था वो भी बहुत ही खराब तरह। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'अब्दुल्ला' की फिल्म की शूटिंग को दौरान संजय ने जीनत को थप्पड़ मार दिया था और इसके बाद ये भी खबर आई थी कि जीनत की आंख तिरछी संजय खान के थप्पड़ की वजह से हुई थी।

इस कांड के बाद से जीनत और संजय ने कभी साथ में काम नहीं किया और दोनों को रिश्ता भी हमेशा के लिए खत्म हो गया लेकिन इतना सबकुछ हो जाने के बाद जरीन ने संजय का साथ नही छोड़ा और ना ही अपने घर को बिखरने दिया, वो चार बच्चों के जीवन को संवारने में वगी रहीं और आज जिंदगी की अंतिम सांस तक उन्होंने संजय का साथ निभाया।













Click it and Unblock the Notifications