Jyoti Singh: 'मैं एक तुच्छ', आंचल फैलाकर पवन सिंह की बीवी ने मांगी लोगों से मदद, राम से कर डाली खुद की तुलना
Jyoti Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज है तो वहीं दूसरे चरण के वोट 11 नवबंर को पड़ेगें, इस चुनावी दंगल में भोजपुरी फिल्म स्टार-सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी उतरी हैं, वो काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, उनके कई वीडियो और रील्स इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जिसमें वो काफी में रोती हुई नजर आ रही हैं, जिसे लेकर पवन सिंह के समर्थक और फैंस उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं, बहुत सारे लोगों ने उनके आंसुओं को नाटक बताया है, जिन्हें अब ज्य़ोति सिंह ने करारा जवाब दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक तुच्छ महिला हूं जो विभिन्न दंशों को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं। कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों की आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखती है लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं।'
'क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें' (Jyoti Singh)
'मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है,चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें। बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपकी द्वार खड़ी होकर के इसलिए बोल पा रही हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं। आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है।'
बीवी का सम्मान मांग रही हैं Jyoti Singh
ये वही क्षेत्र है, जहां से पवन सिंह लोकसभा चुनाव में उतरे थे लेकिन वो हार गए थे। पूरे प्रचार के दौरान ज्योति सिंह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, अपने लिए बीवी का सम्मान मांगने वाली ज्योति सिंह के साथ जनता की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
क्या Jyoti Singh विजयी होंगी?
लेकिन अब ये भीड़ वोट बदलेगी या नहीं, ये तो आने वाले 14 नवंबर को पता चलेगा, जब चुनावी परिणाम सामने आएंगे लेकिन इसमे कोई शक नहीं कि ज्योति सिंह इस वक्त न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्तियों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications