Zarine Khan Death: एक्ट्रेस जरीन खान का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
Zarine Khan Death: जरीन कतरक/जरीन खान का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित घर पर आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही फिल्म और फैशन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज उनके परिवार के प्रति संवेदना जताने के लिए पहुंचे। शबाना आजमी, नीलम कोठारी, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी सहित कई कलाकारों को संजय खान के घर पर देखा गया। सोशल मीडिया पर उनके घर के बाहर से सेलेब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया में था नाम
जरीन कतरक सिर्फ एक स्टार पत्नी या मां नहीं थीं, बल्कि अपने दौर की जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री भी थीं। उन्होंने 1960 के दशक में फैशन और विज्ञापन उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनकी खूबसूरती और सादगी ने उन्हें उस दौर की शीर्ष मॉडलों की सूची में शामिल किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी और देव आनंद के साथ साल 1963 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तेरे घर के सामने' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
परिवार और निजी जीवन
जरीन कतरक ने वर्ष 1966 में अभिनेता-निर्देशक संजय खान से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे हैं। सुजैन खान, जायेद खान, सिमोन अरोड़ा और फराह अली खान। उनका परिवार फिल्म, बिज़नेस और डिजाइन की दुनिया से गहराई से जुड़ा है। एक मॉडल, अभिनेत्री और बाद में इंटीरियर डिजाइन की प्रेरणा बनने वाली जरीन कतरक ने अपनी ज़िंदगी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ जी। उनकी सौम्यता और कला के प्रति लगाव ने उन्हें हमेशा यादगार बनाया।












Click it and Unblock the Notifications