'4-5 बार सुसाइड करने की कोशिश' जिया खान को लेकर जरीना वहाब का खुलासा, सालों बाद खोला राज
Zarina Wahab On Jiah Khan: सूरज पंचोली पर जिया खान को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद साल 2023 में उन्हें बरी कर दिया गया था। अब, एक नए इंटरव्यू में सूरज की मां जरीना वहाब ने इस मामले को याद करते हुए दावा किया कि जिया खान ने पहले भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी थी।
लेहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में, जरीना वहाब ने जिया खान की मौत पर बात करते हुए कहा, "वो पहले भी 4-5 बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी थी। लेकिन किस्मत ऐसी थी कि जब मेरे बेटे का वक्त आया, तो ये हो गया।"

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले के कारण सूरज को पेशेवर नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा, "हम सब ने बुरा वक्त देखा, लेकिन मुझे एक बात पर विश्वास है, अगर आप किसी की जिंदगी झूठ से खराब करते हो, तो उसे उधारी समझो; वो ब्याज समेत आपको लौट के आएगा। ये है कर्म का सिद्धांत। हम लोग ने इंतजार किया जब वह दोषी नहीं था। इसमें 10 साल लग गए, लेकिन अब वह इससे बाहर आ गया है, और मैं खुश हूं।'
जरीना वहाब ने आगे कहा, 'इसने सूरज के करियर को प्रभावित किया है। सबको पता है कि वह क्या करती थी, मैं अपनी जुबान नहीं खोलना चाहती। बोलकर मैं खुद को छोटा नहीं करना चाहती हूं।" जिया खान, जो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द के लिए जानी जाती थीं, 3 जून 2013 को मुंबई स्थित वह अपने घर पर मृत पाई गईं, बाद में सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस की मां ने सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
बता दें कि, जिस वक्त जिया खान ने सुसाइड किया था तब वह सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं। मां की मानें तो एक्ट्रेस शादी करना चाहती थीं लेकिन सूरज तैयार नहीं थे। एक्ट्रेस के सुसाइड के बाद सूरज को गिरफ्तार किया गया। 22 दिन वह जेल में भी रहे थे, लेकिन सबूतों के आधार पर वह पूरी तरह से निर्दोष हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications