सोनाक्षी सिन्हा को भगाकर ले जाना चाहते थे जहीर इकबाल, लेकिन इस वजह से किया कैंसिल

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हुई थी। इस शादी में कपल के परिवार वाले और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब शादी के एक महीने बाद कपल ने अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में जहीर इकबाल ने बताया कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के साथ इंटीमेट वेडिंग को ही क्यों चुना। जब एक्टर से पूछा गया कि उनकी शादी को लेकर कैसी प्लानिंग थी तो एक्टर ने बताया कि वह सोनाक्षी के साथ भागकर शादी करना चाहते थे।

Sonakshi Sinha

इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, उनका हमेशा से प्लान था कि वो परिवार के सामने शादी करेंगी। तभी जहीर बताते हैं कि वह ऐसा नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि, 'मैं भाग जाना चाहता था... बस देश से कहीं जाना, शादी करना और वापस आना, लेकिन मुझे पता चला कि भारत में ऐसी शादी मान्य नहीं है।'

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से चाहती थीं कि उनकी शादी छोटी सी हो जिसकी वजह से जहीर इकबाल ने अपना प्लान कैंसिल कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जहीर को इस बात से कोई दिक्कत नहीं थी कि उनके रिश्तेदार और दोस्त इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जो हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा थे उन सभी को शादी का हिस्सा बनाना चाहते थे।'

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे ये भी खुलासा किया कि वह पहली थीं जिन्होंने जहीर इकबाल को शादी के लिए प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया तो मैंने जहीर से कहा था कि मैं तुम्हें पसंद करती हूं। मैं केवल तुमसे ही शादी करूंगी, चाहे तुम्हें यह पसंद हो या नहीं।'' इसके बाद दोनों ने काफी समय एक दूसरे के साथ बिताया और फिर जहीर शादी के लिए मान गए। बता दें कि, 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 23 जून को रजिस्टर्ड शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+