युजवेंद्र चहल ने सरेआम नई गर्लफ्रेंड को कही ऐसी बात, धनश्री से तलाक लेते ही ये क्या कर दिया?
Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash: जब से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी कोरियोग्राफर और डांसर पत्नी धनश्री वर्मा से अलग हुए हैं, तब से सोशल मीडिया पर उनका लेकर जमकर चर्चा हो रही है।
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का रिश्ता
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश के साथ रिलेशन में आने के बाद ही पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक देने का फैसला किया था। उनके और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश की डेटिंग की जमकर खबरें सामने आ रही हैं।

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की बढ़ी नजदीकियां
-हालांकि आरजे महवश ने अपने नए रिश्ते को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने तो सोशल मीडिया पर साफ कहा है कि वह फिलहाल सिंगल हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर युजवेंद्र चहल के साथ या फिर उनके आसपास ही नजर आ रही हैं।
-युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को अक्सर साथ देखा जा रहा है और महवश हमेशा आईपीएल मैचों के दौरान चहल की पंजाब किंग्स को चीयर करती नजर आ रही हैं। गत 8 अप्रैल 2025 को भी आरजे महवश चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के आईपीएल मैच में शामिल हुई थीं। यहां पर वह चहल और उनकी टीम को चीयर करती दिखाई दी थीं।
-वहीं इस मैच के एक दिन बाद यानी 9 अप्रैल 2025 (बुधवार) को उन्होंने स्टेडियम से कई तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में आरजे महवश स्टैंड से जोर-जोर से चीयर करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में आरजे महवश क्रिकेटर चहल के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।
पोस्ट के कैप्शन में आरजे महवश ने लिखी ऐसी बात
अपने पोस्ट के कैप्शन में आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल और उनकी टीम के लिए अपना सपोर्ट व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है- हर मुश्किल परिस्थिति में उनके पीछे चट्टान की तरह खड़ी रहूंगी। हम सब आपके साथ हैं युजवंद्र चहल @yuzi_chahal23।
युजवेंद्र चहल ने दिया ऐसा रिएक्शन
-आरजे महवश के इस पोस्ट के शेयर करने के तुरंत बाद ही यजवेंद्र चहल ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। युजवेंद्र चहल ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप मेरी रीढ़ हो। मुझे हमेशा ऊंचा खड़ा रखने के लिए धन्यवाद।
-आपको बता दें कि आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की डेटिंग की अफवाहों ने सबसे पहले दिसंबर 2024 में सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनके दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाती नजर आ रही थीं।
-बाद में युजवेंद्र चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ भी देखा गया था, जिसके बारे में लोगों ने दावा किया था कि वह कोई और नहीं बल्कि आरजे महवश ही थीं। हाल ही में, दोनों दुबई में एकसाथ चैंपियंस ट्रॉफी मैच देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंचे थे। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications