यूट्यूबर अरमान मलिक ने 2 पत्नियों को लेकर खोला ऐसा राज, सामने आया ऐसा सच, कहा- मैं दोनों के क्लोज नहीं आता...
Youtuber Armaan Malik Marriage: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन तीनों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
2 शादियां प्रमोट करने का लगा आरोप
अरमान मलिक अपीन दोनों पत्नियों और चार बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। यूट्यूबर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि कई लोग उन्हें 2 शादियां प्रमोट करने का आरोप लगाते हुए जमकर ट्रोल भी करते हैं।

दो पत्नियों को लेकर अरमान मलिक ने तोड़ी चुप्पी
यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब अरमान मलिक ने अपनी दोनों शदियों को लेकर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को खुलकर जवाब दिया है। अरमान मलिक ने अपने संस्कार और परवरिश को लेकर भी कई बातें कही हैं।
'मेरे लिए दोनों पत्नियां बराबर हैं'
यूट्यूबर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर कहा है कि भले ही उन्होंने 2 शादियां की हैं लेकिन वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ बहुत ही अच्छे से पेश आते हैं। वह दोनों को एक जैसा सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा है- मैं दोनों पत्नियों के साथ खाना नहीं खाता। मैंने अपने पैरेंट्स को भी क्लोज आते हुए नहीं देखा है तो मेरे लिए भी ये सब सोशल मीडिया पर दिखाया संभव नहीं।
'मेरे संस्कार बहुत ही अच्छे हैं'
अरमान मलिक ने कहा- मैंने दो शादियां की हैं लेकिन मैं उनके साथ की ऐसी कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता जो कि हमारी नजर में आपत्तिजनक हो। ये मेरे संस्कार नहीं है। उन्होंने आगे कहा- मेरी पहली पत्नी पायल मेरी एक बहुत ही अच्छी दोस्त है।
पहली पत्नी पायल ने दी ऐसी सफाई
वहीं पति अरमान मलिक की तरफ से सफाई देते हुए पहली पत्नी पायल मलिक ने कहा- अरमान को दो लड़कियों से प्यार हो गया था और वो किसी को भी नहीं छोड़ सकते थे। इसलिए उन्हें 2 शादी करनी पड़ी। हम सभी लोग एकसाथ रहते हैं और बहुत खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications