यूट्यूबर अरमान मलिक की जिंदगी में मचा बवाल, पहली पत्नी पायल ने लिया बड़ा फैसला, अब होगी तबाही
Payal Malik Divorce Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं तब से उनकी निजी जिंदगी में तूफान मचा हुआ है। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका सुर्खियों में छाए हुए हैं।
अरमान मलिक की दोनों शादियां खतरे में
अरमान मलिक अपनी 2 शादियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार उनकी ये शादियां खतरे में आ गई हैं। इसके अलावा शो के कंटेस्टेंट विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद से भी अरमान मलिक को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं।

यूट्यूबर अरमान मलिक को किया जा रहा है ट्रोल
यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को इस वक्त जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक अपनी 2 पत्नियों के साथ आए थे, लेकिन पहली पत्नी पायल के शो से बाहर होते ही बवाल ज्यादा बढ़ गया है।
पायल मलिक ने वीडियो में कही ऐसी बात
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कुछ ऐसा कह दिया है कि वह इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गई हैं। पयल मलिक का बयान काफी ज्यादा चौंकाने वाला है। लोग उनके इस बयान को सुनने के बाद हैरान हो गए हैं।
अरमान मलिक से तलाक लेना चाहती हैं पायल
पायल मलिक ने अपने लेट्स्ट व्लॉग में कहा है कि वह अरमान मलिक से तलाक लेना चाहती हैं। अरमान अभी भी इस शो में बने हुए हैं, लेकिन पायल शो से बाहर हो चुकी हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं लोग अरमान मलिक को भी खरी खोटी सुना रहे हैं।
पायल मलिक का हो रहा अपमान
पायल का कहना है कि वह अपना अपमान बर्दाश्त कर सकती हैं लेकिन वह नहीं चाहती कि 2 शादी की वजह से बच्चों को कुछ भी सुनना पड़े। शो से बाहर आने के बाद पायल को बहुत से सवालों के जवाब देने पड़े हैं, जिनसे अब वह परेशान हो चुकी हैं और इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं।
पायल मलिक ने लिया बड़ा फैसला
पायल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अरमान से तलाक की बात कही है। पायल ने कहा है- मैं इस नफरत और ड्रामे से परेशान हो चुकी हूं। जब तक ये सब मेरे बारे में था, तब तक तो ठीक था, लेकिन अब ये सब मेरे बच्चों तक पहुंचने लगा है। ये बहुत ही घिनौना और चौंकाने वाला है। इसी वजह से मैंने अरमान से अलग होने का फैसला कर लिया है। बच्चों की देखभाल मैं कर लूंगी, वह कृतिका के साथ रह सकते हैं।
'मैं अपने बच्चों को लेकर दूर चली जाऊंगी'
पायल मलिक वीडियो में कहती हैं- मुझे पता है कि गोलू (कृतिका) जैद के बिना नहीं रह सकती, इसलिए वह उसे रख सकती है। मैं अपने तीन बच्चों को साथ लेकर कहीं दूर चली जाऊंगी। हम तीन अलग होंगे, या हम दो अलग होंगे, मुझे नहीं पता, वो सब मिलकर फैसला करेंगे।
'हम बच्चों को ये सब नहीं सुना सकते हैं'
पायल ने आगे कहा- मां-बाप ये सब सुन सकते हैं, हम बच्चों को ये सब नहीं सुना सकते हैं। हम ऐसी जगह शिफ्ट हो जाएंगे जहां, लोग हमें जानते ही न हों। लोगों ने इतनी बातें बनाई हैं कि मैं बता नहीं सकती। जो लोग हमें समझते थे, वो भी अब भला-बुरा बोल रहे हैं। हम यूट्यूब भी छोड़ देंगे और एक सिंपल जिंदगी बिताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications