Youtuber Armaan Malik को मिली जान से मारने की धमकी, परिवार पर ऐसा खतरा, जानें क्या है मामला
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन इस बार उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यूट्यूबर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक का परिवार
आपको बता दें कि अरमान मलिक अपनी दो पत्नियां और चार बच्चों के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में रहते हैं। इसके अलावा बिजनेस के चलते उनका गुरुग्राम और दिल्ली भी आना-जाना लगा रहता है। फिलहाल यूट्यूबर ने लोगों को ये बताया है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

अरमान मलिक को मिल रहीं धमकियां
यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ नजर आ रहे थे। इसी वीडियो में उन्होंने लोगों को बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को कुछ लोग जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। हालांकि बाद में यूट्यूबर ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है।
'मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सकता है'
आपको बता दें कि अरमान मलिक ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था- मैं सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव हूं लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि पिछले कुछ समय से मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं। जान से मारने की, मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की और हर उस चीज को छीन लेने की जो मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं।
अरमान मलिक को चाहिए आर्म्स लाइसेंस
-अरमान मलिक ने आगे लिखा था- इन धमकियों के बावजूद मैंने देश की कानून व्यवस्था में विश्वास रखा है। मैंने हर जरूरी कानूनी कदम उठाया है। पुलिस में शिकायतें दर्ज करवाई हैं। पुलिस से मदद मांगी है लेकिन खतरा अब भी मेरे और मेरे परिवार पर मंडरा रहा है।
-यूट्यूबर ने लिखा है- मैंने अपनी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस प्राप्त करने के लिए भी आवेदन किया है ताकि मैं कम से कम अपने परिवार की रक्षा खुद कर सकूं। लेकिन प्रशासन की ओर से मुझे हर बार ये कह कर रोका गया कि मेरे ऊपर कोई मामला चल रहा है। जबकि वो मामला पूरी तरह से झूठा और आधारहीन है।
'मुझे हमारी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है'
-अरमान मलिक ने कहा है- इसकी सच्चाई कोई में साबित होगी। मुझे हमारी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अंत में सच की ही जीत होगी। मेरी अपील है, कृपया मेरी परिस्थिति की गंभीरता को समझें।
-उस वीडियो में अरमान मलिक ने ये भी बताया है कि कुछ दिन पहले एक गाड़ी उनके पीछे लग गई थी। उन्होंने इसे लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब दोबारा फिर उनके साथ ऐसा हुआ है। उन्हें अपने परिवार को लेकर काफी डर लगा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications