Armaan Malik की दोनों पत्नियों हो रही हैं अलग, किसको मिलेगी कितनी संपत्ति? किसके हिस्से में क्या आएगा?

YouTuber Armaan Malik: फेमस यू्ट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं उनकी दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। तीनों लोग मिलकर सोशल मीडिया से जमकर कमाई कर रहे हैं।

पत्नियों के साथ बिग बॉस पहुंचे थे अरमान मलिक
पायल और कृतिका ने भी अपने व्लॉग्स के जरिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। आपको बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ पहुंचे थे जिसके बाद से इनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई है।

YouTuber Armaan Malik

पायल और कृतिका के बीच कुछ ठीक नहीं

-फिलहाल खबर है कि पायल और कृतिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो रही हैं। हालांकि ये बात कितनी सच है इस बारे में अब कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

-वहीं लोगों की मानें तो लाइमलाइट में बने रहने का उनका कोई नया पैंतरा हो सकता है जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि परिवार में सच में दरार पड़ सकती है।

-यूट्यूबर अरमान मलिक को अक्सर उनकी दो शादियों के लिए निशाना बनाया जाता है और जमकर ट्रोल भी किया जाता है। वहीं अरमान मलिक, अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के अलावा अपने 4 बच्चों पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

अरमान मलिक का वीडियो हुआ वायरल

-अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों के अलग होने को लेकर खुद लोगों को जानाकरी दी है। उन्होंने वीडियो बनाकर इस बारे में लोगों को बताया है। वीडियो में अरमान ने कहा है कि उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका अलग-अलग रहना चाहती हैं। दोनों को साथ में रहने में परेशानी हो रही है।

-अरमान मलिक ने कहा है- मेरी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक जहां बिजनेस संभालना चाहती है, वहीं पहली पत्नी पायल बच्चों की देखभाल करेंगी। चर्चा के बाद अरमान ने पायल से पूछा कि क्या वह घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करने के लिए तैयार है। पायल ने कहा कि वह कृतिका के फैसले से खुश और संतुष्ट हैं।

-इसके बाद अरमान मलिक ने फैसला लिया कि पायल और कृतिका को अलग-अलग रखा जाएगा। अब से कृतिका ऑफिस जाएंगी और पायल घर पर रहकर बच्चों को संभालेंगी। अरमान मलिक ने आगे कहा- वह पायल के साथ मिलकर ब्रॉडकास्ट संभालेंगे। जैसे ही ये खबर सामने आई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या संपत्ति का बंटवारा करेंगे अरमान मलिक?

-आपको बता दें कि इस बात के सामने आने के बाद से लोग ये कयास लगा रहे हैं कि अब अरमान मलिक जल्द ही अपनी संपत्ति, बिजनेस और पैसों का भी बंटवारा कर देंगे।

-जानकारी के अनुसार एक पॉडकास्ट में अरमान मलिक ने खुद बताया था कि वह 200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। साल 2020 से अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने मिलकर इस संपत्ति को बनाया है। ऐसे में इस पर तीनों का हक है।

-वहीं लोगों की मानें तो बिजनेस संभालने के लिए अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग कृतिका मलिक की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

-यहां तक ​​दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पति अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल को परिवार से दूर करने का फैसला कर लिया है। साथ ही उन्होंने पायल को परिवार के बिजनेस से भी अलग कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+