पहली पत्नी पायल को गले लगाकर फूट फूटकर रोए यूट्यूबर अरमान मलिक, क्या टूटा घर? सौतन ने कही ऐसी बात

Youtuber Armaan Malik: 2 पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपने वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अरमान मलिक अपनी 2 पत्नियों और 4 बच्चों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन दिनों चर्चा है कि अरमान मलिक की पहली पत्नी उन्हें छोड़कर जा रही हैं।

अरमान मलिक का वीडियो हो रहा है वायरल
इस समय सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक घर छोड़कर जा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल को गले लगा रहे हैं। साथ ही दोनों इमोशनल भी नजर आ रहे हैं।

Youtuber Armaan Malik

क्या घर छोड़कर जा रही हैं पायल मलिक?

आपको बता दें कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती हैं। दरअसल पायल किसी काम के सिलसिले में लंबे समय के लिए बाहर जा रही हैं। पायल अपने साथ काफी सारा सामान लेकर भी जा रही हैं।

पायल को गले लगाकर रोने लगते हैं अरमान मलिक

-वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक पत्नी पायल को गले लगाते हैं। वहीं कृतिका कहती हैं कि इसकी पैकिंग देखी है, एक बार घर के बाहर चलो। इसके बाद यूट्यूबर कहते हैं- मुझे ऐसा लग रहा है कि पायल घर छोड़कर जा रही है। उसने अपना सारा सामान अपने साथ ले लिया है।

-वहीं पति अरमान मलिक की बात में हामी भरते हुए कृतिका मलिक कहती हैं- मुझे भी ऐसा ही लग रहा है। पायल का सामान देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कभी वापस नहीं आएगी। इसके बाद पायल कहती हैं- नहीं ऐसा नहीं है। मैं घर छोड़कर कैसे जा सकती हूं। मेरे बच्चों का क्या होगा।

सौतन कृतिका मलिक ने कही ऐसी बात

इसके बाद कृतिका मलिक कहती हैं- हम सब भी तेरे बिना नहीं रह सकते हैं। तेरे बिना घर सून लगेगा। इसके बाद पायल कहती हैं कि मेरा सामान बाहर रखवा दो। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका ने भी अपने व्लॉग्स के जरिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। आपको बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ पहुंचे थे जिसके बाद से इनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+