Year Ender 2024: 'अमर सिंह चमकीला' से 'किलर सूप' तक, ये हैं 2024 की Netflix की 5 बेस्ट फिल्में-सीरीज
Top 5 Netflix Web Series and Films Of 2024: पिछले कुछ समय से लोगों के मन में थिएटर्स के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी अपनी एक अलग जगह बनानी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि जितना एंटरटेनमेंट सिनेमाघर में जाकर मिलता है, उतना ही एंटरटेनमेंट लोग आजकल अपने घरों में कर ले रहे हैं।
घर बैठे उठाएं नेटफ्लिक्स की इन 5 सीरीज और फिल्मों का मजा
ओटीटी प्लेटफार्म लोगों के लिए एक ऐसी सुविधा बन गई है जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति बड़ी ही आसानी से जब उसका मन चाहे कहीं भी बैठकर अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज देख सकता है। इस समय फोन, लैपटॉप और टीवी पर नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइमवीडियो, जिओ सिनेमा जैसे कई सारे ओटीटी प्लेटफार्म्स मौजूद हैं, जहां एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज देखी जा सकती हैं।

आइए आपको बताते हैं साल 2024 की ऐसी 5 वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं और लोगों ने इनका जमकर मजा लिया है-
किलर सूप
बॉलीवुड के दमदार एक्ट्र मनोज बाजपेयी और एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा की ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'किलर सूप' ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। ये सीरीज 11 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
अमर सिंह चमकीला
फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अमर सिंह चमकीला को लोगों ने खूब पसंद किया है। इम्तियाद अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 12 अप्रैल 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। अमर सिंह चमकीला को अब तक 8.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
हीरामंडी: द डायमंड बाजार
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी थी। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 मई 2024 को रिलीज हुई थी। 9 एपिसोड्स वाली ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आई है। इसी सीरीज में आप मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा जैसी हीरोइनों को एकसाथ देख सकते हैं। वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार को अब तक 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
द इंद्रानी मुखर्जी स्टोरी-बरिड ट्रूथ
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज द इंद्रानी मुखर्जी स्टोरी-द बरिड ट्रूथ सत्य घटना पर आधारित है। से सीरीज 29 फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। नए खुलासे और अभूतपूर्व पहुंच के साथ, ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज 25 वर्षीय शीना बोरा के लापता होने और उसके बाद के चौंकाने वाले घटनाक्रम को उजागर करती है।
ब्लैक डव्स
अगर आप स्पाई थ्रिलर देखने को शौकीन हैं तो इस समय नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ब्लैक डव्स की जमकर चर्चा हो रही है। हॉलीवुड एक्ट्रेस केइरा नाइटली स्टारर ब्लैक डव्स में एक ब्रिटिश जासूस की रोमांचक और सस्पेंस भरपूर कहानी को बखूबी दर्शाया गया है। ये वेब सीरीज 5 जिसंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications