Year Ender 2024: साल 2025 में ये फिल्में तोड़ेंगी 2024 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, देखिए लिस्ट

Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने वाला है। ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहा। जहां कम बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया। वहीं, कुछ मैसिव बजट फिल्मों ने पूरे दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजा दिया।

अब साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। ये साल इंडियन सिनेमा के लिए एक खास होने वाला है। क्योंकि इस साल बहुत सी शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो पूरी दुनिया के दर्शकों को अपनी तरफ खींचने वाली हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट।

Year Ender 2024

कंतारा: चैप्टर 1 - ए लेजेंड
ऋषभ शेट्टी की कंतारा ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। इसके बाद अब इसका प्रीक्वल आने वाला है। जिसमें फैंटेसी के साथ लोककथाओं का मिश्रण होगा। इसे भी ऋषभ शेट्टी ही डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देवा
रोशन एंड्रयूज लेकर आ रहे हैं एक शानदार थ्रिलर फिल्म जिसका नाम "देवा" है। इसमें शाहिद कपूर लीड एक्टर हैं और वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। उनके अपोजिट पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।

वॉर 2
YRF स्पाई यूनिवर्स के तहत वॉर 2 बन रही है। फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर NTR अहम भूमिका में हैं। इस एक्शन-पैक्ड सीक्वल को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। कियारा आडवाणी भी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिलहाल ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सिकंदर

सिकंदर सलमान खान की फिल्म है। वो इन दिनों इसकी शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म ईद 2025 में रिलीज होगी। फिल्म को ए.आर. मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म से भी मेकर्स को बहुत उम्मीदें हैं।

120 बहादुर
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की फिल्म 120 बहादुर फौजियों को ट्रिब्यूट है। ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह PVC और 1962 के रिजांग ला के वीरों की की वीर गाथा बताएगी।

लाहौर 1947
गदर 2 के बाद सनी देओल के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। उनकी अगली बड़ी फिल्म लाहौर 1947 है। रिपोर्ट्स की माने तो वो इसकी शूटिंग पूरी कर चुके हैं। यह फिल्म राजकुमार संतोषी द्वारा डायरेक्टेड है। वहीं, आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+