Year Ender 2024: ये हैं साउथ की 5 महा फ्लॉप फिल्में, साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर हुईं फुस्स
Year Ender 2024 Super Flop South Films: साल 2024 में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं। 'कल्कि 2898 एडी' से लेकर 'पुष्पा 2: द रूल' जैसी साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर जादू चलाया, लेकिन कुछ साउथ फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप भी साबित हुईं।
आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ साउथ की फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई हैं-
देवरा-पार्ट 1
साउथ के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। 300 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी नजर आई थीं।

इंडियन 2
साउथ के मेगास्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। 250 करोड़ रुपए की लागत से बनी ये फिल्म भारत में सिर्फ 81.32 करोड़ रुपए ही कमा पाई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है।
वेट्टैयन
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' भी बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपए था और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 146.81 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया। इस फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया।
कंगुवा
साउथ के फेमस एक्टर सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 70 करोड़ रुपए का ही कारोबार कर पाई। ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई है।
थंगलान
साउथ के फेमस एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 'थंगलान' को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज देखा गया था। फिल्म का बजट 135 करोड़ रुपए था और ये बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 45 करोड़ रुपए ही कमा पाई। फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई है।












Click it and Unblock the Notifications