Year Ender 2023: साल 2024 में इन स्टार किड्स की होगी बॉलीवुड में दमदार एंट्री, क्या पर्दे पर मचा पाएंगे धमाल?
Year Ender 2023: अब कुछ ही दिनों में नया साल 2024 आने वाला है। लेकिन साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वहीं कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब आने वाले साल 2024 में भी कई स्टार किड्स बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। कोई ओटीटी पर नजर आएगा तो कोई बड़े पर्दे पर कमाल दिखाएगा। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन हैं।
इब्राहिम अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अब अगले साल 2024 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इब्राहिम ने सुपरहिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर को असिस्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अगले फिल्म 'सरजमीन' में बॉलीवुड में कदम रखेंगे।

शनाया कपूर
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर वैसे तो मोस्ट फेमस स्टारकिड हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब खबर है कि शनाया साल 2024 में फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।
राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अक्सर अपनी मां के साथ स्पॉट होती हैं। इस मां-बेटी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राशा साल 2024 में बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने अब तक फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी। लेकिन फैंस उनकी फिल्मों में एंट्री को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पश्मीनी रोशन
ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीनी रोशन फेमस स्टारकिड हैं। साल 2024 में वह फिल्मों में कदम रखने वाली हैं। खास बात ये है कि उनके पास एक नहीं बल्कि दो फिल्में हैं। जिसमें टाइगर श्रॉफ की अनटाइटल्ड और दूसरी इश्क विश्क रिबाउंड शामिल है।
अहान पांडे
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे भी अगले साल 2024 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। हालांकि अभी तक उनकी फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। अब देखना होगा कि आने वाले साल 2024 में कौन अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत पाता है।












Click it and Unblock the Notifications