Year Ender 2023: साल 2024 में इन सेलेब्स के घर बजेगी शहनाई, सबसे ज्यादा चर्चा में है ये कपल

Year Ender 2023: साल 2023 में कई बॉलीवुड सितारों के घर पर शहनाई बजी। हर कपल ने सीक्रेट वेडिंग कर फैंस को सरप्राइज दिया। फिर वो चाहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हों या फिर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा। अब जल्द ही नया साल आने वाला है और अगले साल कई बॉलीवुड की जोड़ियां शादी के बंधन में बंध सकती हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं। हालांकि इस पर अब तक कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Year Ender 2023

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी की अफवाहों उड़ती रहती हैं। ऐसे में कया लगाए जा रे हैं कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद
ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने भले ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन उनका रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों एक दूसरे की फैमिली के काफी क्लोज हैं और सभी इस रिश्ते से काफी खुश भी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ये कपल अगले साल 2024 में सात फेरे ले सकते हैं।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इस साल वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। ऐसे में उम्मीद यही है कि दोनों अगले साल 2024 में शादी कर सकते हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ फिर से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। शिखर पहाड़िया को जाह्नवी कपूर के परिवार के साथ भी इवेंट्स में देखा गया। अब ऐसे में दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+