Year Ender 2023: इस साल 'एनिमल' ने तोड़े ओपनिंग के रिकॉर्ड, ये चार फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर मचा चुकी हैं तबाही

Year Ender 2023: इस साल के जाते जाते रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बवाल ही कर दिया। फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। रणबीर कपूर की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एनिमल ने मात्र दो दिनों में 230 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है।

आइये जानते हैं एनिमल से पहले किन बॉलीवुड फिल्मों ने शानदार रिकॉर्ड बनाया और कौन सी फिल्में इस साल छाई रहीं और इन फिल्मों ने कितनी कमाई की। इसमें कई सारी फिल्में शामिल हैं, जो बॉलीवुड के दमदार सितारों की है।

Year Ender 2023

पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 के जनवरी महीने में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। ये फिल्म 1050 करोड़ का बिजनेस कर गई थी। शाहरुख की एक्टिंग फिल्म में लोगों को खूब पसंद आई।

जवान
कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। सितंबर में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की खूब तारीफ मिली। जवान के वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1148 करोड़ रुपये था। कमाई के मामले में शाहरुख खान की इस फिल्म ने पठान के भी रिकॉर्ड तोड़ डाले। जवान की बात करें तो ये फिल्म लोगों को पठान से भी ज्यादा बढ़िया लगी थी।

गदर 2
सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने वाकई सिनेमाघरों में गदर मचाकर रख दिया। अगस्त में फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसके बाद सनी तारा सि्ंह बनकर सबके दिलों में छा गए थे। इसके बाद फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो ये 691 करोड़ रुपये थी। सनी देओल ने लोगों के दिलों में एक बार फिर देशभक्ति जगा डाली।

टाइगर 3
फिल्मों की लिस्ट में सलमान खान की टाइगर 3 भी शामिल है। एनिमल से कुछ ही दिन रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 ने भी अच्छी खासी कमाई की। दुनियाभर में फिल्म 458 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ ने जोया और अविनाश का शानदार किरदार निभाया है।

एनिमल
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में मात्र दो ही दिनों में 230 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसमें रणबीर की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। रणबीर कपूर ने फिल्म में अलग अलग किरदारों को शानदार तरीके से निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+