यामी गौतम को है ये लाइलाज बीमारी, बोलीं- सालों से झेल रही हूं, अब तक छुपा रही थी लेकिन...

मुंबई, 5 अक्टूबर: फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने बताया है कि वो स्किन की एक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके चलते एक्टिंग और मॉडलिंग के अपने प्रोफेशन में उनको काफी परेशानी होती है। उनके शरीर पर कम कई सालों से दाने उभरते हैं और इसका कोई इलाज नहीं है। ऐसे में मेकअप के जरिए इनको छुपाना पड़ता है। यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए ये अपने फैंस के साथ इसका खुलासा किया है।

मैं अपनी बीमारी को स्वीकार कर रही

मैं अपनी बीमारी को स्वीकार कर रही

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी 'केराटोसिस पिलारिस' नाम की स्किन की बीमारी का खुलासा किया है। जिसमें स्किन पर छोटे-छोटे दाने और खुदरापन हो जाता है। यामी ने दानों के साथ क्लिक की गई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैंने हाल ही कुछ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। जब उन्हें मेरी स्किन की कंडीशन केराटोसिस पिलारिस को छिपाने के लिए पोस्ट प्रॉडक्शन में भेजा जाना था तो मैंने सोचा कि मैं इस सच को स्वीकार क्यों नहीं करती? मुझे यह प्रॉब्लम टीनेएज में शुरू हुई थी और इसका कोई इलाज नहीं है।

मैंने इसे लगातार झेला है

मैंने इसे लगातार झेला है

यामी ने आगे लिखा है-कई सालों से लगातार मैंने इसे झेला है। अब जाकर मैंने अपने डर और इनसिक्यॉरिटी को किनारे रखते हुए इसे स्वीकार करने की हिम्मत जुटाई है। मैं अपना यह सच आप सबके साथ शेयर करने की हिम्मत जुटाई है।

सफल अभिनेत्रियों में है यामी का नाम

यामी गौतम की पहचान हाल के सालों में एक सफल अभिनेत्री की बनी है। साथ ही यामी मॉडल भी हैं। बॉलीवुड में उन‍की शुरूआत फिल्‍म 'विकी डोनर' से हुई था जिसमें उनके साथ आयुष्‍मान खुराना थे। हिन्दी फिल्मों और टीवी के अलावा उन्होंने पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्‍नड़ भाषाओं में भी फिल्‍में की हैं। यामी गौतम हाल ही 'भूत पुलिस' में नजर आई थीं। इस समय वो फिल्म 'लॉस्ट' और 'ओह माय गॉड 2' में काम कर रही हैं।

 इसी साल की है यामी ने शादी

इसी साल की है यामी ने शादी

यामी गौतम ने इस साल जून में एक छोटे से समारोह में उन्होंने न‍िर्देशक आदित्‍य धर से शादी की थी। आदित्य धर को फ‍िल्‍म 'उरी' के न‍िर्देशक के तौर पर पहचाना जाता है। यामी और आदित्य ने 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। यामी फिल्म में एक्टिंग कर रही थीं और आदित्य धर इसके डायरेक्टर थे। इस फिल्म में काम करते हुए ही दोनों करीब आए और शादी करने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+