शाहरुख खान के साथ छोटी सी बच्ची की तस्वीर हुई वायरल, ट्विटर यूजर ने बताई फोटो के पीछे की कहानी

वायरल वीडियो में एक बच्ची शाहरुख खान के साथ नजर आ रही है। किंग खान के साथ अपने बचपन के दिनों की ये तस्वीर एक महिला ने शेयर की है।

SRK

सालों बाद शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। पठान की सक्सेस के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टर को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में एक यूजर ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

रुद्रानी नाम की ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान के साथ इस सालों पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को यूजर ने साल 2021 में ट्वीट किया था। एक बार फिर किंग खान के साथ महिला ने ये तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में यूजर ने लिखा कि पठान बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। एक बार फिर से ये तस्वीर शेयर करने का एक मौका मिला, जब मैं उनके बचपन में मिली थी। वे एक दयालु और जेंटलमेन थे। महिला ने पोस्ट के ही जरिये लोगों को बताया कि कोलकाता में वे कैसे शाहरुख खान से मिली।

महिला ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने दोस्तों के साथ शाहरुख खान का इंटरव्यू लेने के लिए उनसे मिलने की कोशिश की। ये सबसे लंबा शॉट था। हम दो स्कूल के बच्चे थे, जिनका कोई भी इन्फ्लुएंस नहीं था। उनसे मिलने के लिए द पार्क होटल में जाने माने पत्रकारों की भी लंबी लाइन लगी हुई थी। कई लोगों ने मुझे देखकर अपनी हंसी रोकने की कोशिश की कि ये एक सुपरस्टार का इंटरव्यू लेगी।

खैर हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था। महिला ने आगे बताया कि वे न सिर्फ शाहरुख खान से मिलीं, बल्कि करीब 45 मिनट तक उनसे बातचीत भी की। इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान बेहद विनम्र, अच्छे स्वभाव के और काफी मजेदार भी थे।

कुछ ही दिन पहले शेयर महिला के इस पोस्ट को 30,000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसे 600 से भी ज्यादा लाइक्स मिले। लोगों ने महिला के इस डॉक्यूमेंट और तस्वीर पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक शख्स ने इसपर रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोटिकॉन भी बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+