क्या होश में आने वाले हैं राजू श्रीवास्तव? ब्रेन का इंफेक्शन हुआ खत्म, हाथ-पैरों का मूवमेंट भी बढ़ा
राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर डॉक्टर्स ने नया अपडेट जारी किया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, राजू के ब्रेन का संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब डॉक्टरों की कोशिश राजू को होश में लाने की है।
मुंबई, 24 अगस्त: फैंस के चहेते राजू श्रीवास्तव अभी भी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस कॉमेडियन के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, डॉक्टर्स के मुताबिक, राजू के ब्रेन का संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब डॉक्टरों की कोशिश राजू को होश में लाने की है। इसी क्रम में उन्हें फीजियोथेरेपी देनी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उनके करीबी दोस्त सुनील पाल ने कहा कि राजू की सेहत में सुधार दिख रहा है। ऐसे में आज ही उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है।
Recommended Video

परिवार वाले दे रहे अपडेट
गौरतलब है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव की हालत खराब हो गई थी। फिर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू की हालत को लेकर उनके परिवार वाले लगातार फैंस को अपडेट्स दे रहे हैं।

सामने आया नया हेल्थ अपडेट
फैंस भी राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में इस बीच राजू के स्वास्थ्य को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, डॉक्टर्स का कहना है कि राजू के फोरब्रेन में ऑक्सीजन ना पहुंचने की वजह से उन्हें होश में नहीं लाया जा पा रहा है।

क्या बोले सुनील पाल?
इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव के खास दोस्त सुनील पाल ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। उनकी बॉडी ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड कर रही है। सब लोग अलग-अलग तरीके से बयान दे रहे हैं। ऐसे में हमें पॉजिटिव सोचना होगा।

जल्द होश में आएंगे राजू
डॉक्टर्स की मानें, तो कॉमेडियन को होश में आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसका मतलब राजू बेहद जल्द होश में आने वाले हैं और अपने फैंस को जल्द ही खुशखबरी देंगे।

कोमा में हैं राजू
हार्ट अटैक आने के बाद राजू के ब्रेन को 20 मिनट तक ऑक्सीजन नहीं मिल पाई थी, जिसके बाद वे कोमा में चले गए थे। हालांकि, अब ब्रेन के हिस्सों में ऑक्सीजन सप्लाई ठीक है और डॉक्टर्स भी कॉमेडियन को लगातार होश में लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

खुश दिखे फैंस
राजू श्रीवास्तव के बारे में इतनी पॉजिटिव खबर आने के बाद फैंस को उम्मीद है कि उनके चहेते गजोधर भईया जल्द ही ठीक होकर वापस लौट आएंगे। फैंस राजू का हेल्थ अपडेट आने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

दिल का दौरा पड़ने के बाद हुए भर्ती
दरअसल 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से राजू दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत पर डॉक्टर्स की एक टीम लगातार नजर रख रही है। पत्नी शिखा और परिवार के अन्य सदस्यों के मुताबिक, डॉक्टर्स की टीम उनका अच्छी तरह ख्याल रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications