ऑस्कर विवाद: एलोपेसिया से जूझ रही महिला के गंजेपन पर जोक्स में कुछ भी फनी नहीं

मुंबई, 29 मार्च: ऑस्कर अवार्ड फंक्शन में एक्टर विल स्मिथ के होस्ट क्रिस रॉक को मुक्का मार देने की घटना दुनियाभर में चर्चा में है। दरअसल क्रिस ने विल की पत्नी जेडा पिंकेट के गंजेपन को लेकर मजाक किया था, जिसके बाद ये सब हुआ। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग विल का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी इस हरकत को एकदम गलत कह रहे हैं।

ऑस्कर विवाद

इंडियन एक्सप्रेस की दीपिका सिंह ने इसको लेकर अपना तजुर्बा एक लेख में साझा किया है, जो खुद भी जेडा की तरह एलोपेसिया नाम की इस बीमारी से जूझ रही हैं। उनका कहना है कि स्कूल के दिनों में ही मेरे कम बालों को लेकर कई तरह के सवालों और टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में इतना तो साफ है कि किसी लेडी के गंजेपन पर जोक्स करना फनी बिल्कुल नहीं है।

वो कहती हैं, बाल लगातार कम होने लगे तो मैंने डॉक्टर से इस बारे में बात की। डॉक्टर ने पूछा कि मेरे परिवार में किसको बाल नहीं हैं। मैंने मां से पूछा तो पता चला कि दादाजी को गंजेपन की समस्या थी। इसके बाद डॉक्टर ने मुझे बताया कि मुझे एलोपेसिया है। ऐसे में नए बाल तो नहीं दे सकते, जो हैं इनको बचाने की कोशिश की जा सकती है। हम कोशिश कर सकते हैं और जो आपके पास पहले से है उसे बचा सकते हैं। इसके बाद मैंने कई तरह के ट्रीटमेंट लगातार लिए।

जेडा पिंकेट के वो वीडियो मैंने देखे, जिसमें वो बालों के झड़ने के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। अपनी बीमारी को स्वीकार कर रही हैं तो उसने मुझे हौसला दिया। मैंने भी दिल में इसे स्वीकारने की सोची। क्या हुआ अगर मेरा सिर बालों से भरा नहीं है? इसको लेकर बार-बार किसी को ये अहसास दिलाना कि जैसे उसने कोई पाप किया है, उसमें कोई कमी है तो ये ठीक नहीं है। आपका किसी की बीमारी पर चुटकुला बनाना असंवेदनशील है फनी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+