शादी के तुरंत बाद स्विटजरलैंड जाने वाली हैं आलिया ?, रणबीर भी जा सकते हैं साथ !
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे फेवरेट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 13 से 17 अप्रैल के बीच शादी करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक रणबीर और आलिया की तरफ से कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी।
Recommended Video

स्विटजरलैंड जाएंगी आलिया
वहीं इसके अलावा खबर आ रही है शादी के बाद आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के चलते व्यस्त हो जाएंगी। वह करीब 7 से 10 दिन तक ऑउटडोर लोकेशन पर शूटिंग करेंगी। मई या जून के बीच कुछ हिस्से की शूटिंग स्विटरजलैंड में की जाएगी। फिल्ममेकर करण जौहर की इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट आलिया मुख्य भूमिका में

स्विटजरलैंड जा सकते हैं रणबीर !
ऐसा कहा जा रहा है कि इस शूट पर आलिया को रणबीर की कंपनी भी मिल सकती है और दोनों शादी के बाद स्विट्जरलैंड में शूटिंग के अलावा क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। आपको बता दें कि दोनों 2018 से रिलेशनशिप में हैं। इन्होंने एक कपल के तौर पर पहली बार सोनम कपूर की शादी में पब्लिक अपीयरेंस दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 अप्रैल को हो सकती है शादी
ईटाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। कपल के बेहद करीबी सूत्र के हवाले से ईटाइम्स ने शादी की तारीख को लेकर बात कही है। सूत्र ने बताया कि आलिया के दादा एन राजदान उन्हें रणबीर से शादी करते देखना चाहते थे।

चुपचाप हो रही है शादी की तैयारी
17 अप्रैल को एक चुपचाप शादी की योजना बनाई गई है जो एक करीबी पारिवारिक मामला होगा। समारोह आरके स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा और अभी तक कुछ भी असाधारण योजना नहीं बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications