Cannes 2022: गुत्थी की इस तस्वीर को देख नहीं रुकेगी हंसी, वायरल हुई फोटो
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कांस फिल्म फेस्टिवल का एक पोस्ट शेयर किया है जो कि, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मुंबई, 22 मई: इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं अब इस बीच कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी कांस फिल्म फेस्टिवल की तस्वीर साझा की है। जिसे देख फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। उनकी तस्वीर पर लगातार तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने शेयर की तस्वीर
कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपना जलवा बिखेरने के बाद सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी हमेशा अपने मजाकिया अंदाज में कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जिसे देख उनके फैंस खुद की हंसी रोक नहीं पाते। उनका यही अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। अब सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसे देख आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे।
सुनील ने ड्रेस को किया मॉर्फ
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने गुत्थी किरदार में एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह तस्वीर एक मॉर्फ फोटो है जिसको सॉफ्टवेयर की मदद से एडिट किया गया है। उन्होंने अपनी इस तस्वीर में व्हाइट और पर्पल कलर के स्टाइलिश गाउन पहना है साथ ही दो चोटी में अपने गुत्थी वाले लुक को मॉर्फ किया है। सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, 'French Riviera'.

सुनील की तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन
सुनील ग्रोवर का ये लुक देखकर फैंस तो क्या सेलेब्स भी खुद की हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी इस तस्वीर पर उनको तारीफ भी मिल रही है। सुनील ग्रोवर की तस्वीर पर हिना खान भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई। उन्होंने फोटो पर कमेंट कर हंसने का इमोजी लिखा। फिलहाल उनकी तस्वीर पर लगातार तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

सुनील ग्रोवर की फिल्में
बात करें उनके करियर की तो, सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो के दौरान गुत्थी से अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा वह अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जिसमें 'भारत', 'गब्बर इज बैक' और 'बागी' शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में वह 'सनफ्लॉवर' वेब सीरीज में नजर आए थे। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications