TMKOC Promo: क्या जल्द ही दयाबेन की शो में होगी वापसी? प्रोमो से मिले ये संकेत
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। जिसमें संकेत दिया गया है कि, जल्द ही शो में दयाबेन की वापसी हो सकती है।
मुंबई, 9 मई: सोनी सब टीवी पर प्रसारित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से ही फैंस का फेवरेट रहा है। लेकिन, जब से इस शो से दिशा वकानी उर्फ दयाबेन गईं हैं तब से हर फैन एक ही सवाल पूछ रहा है कि, आखिर शो में दयाबेन कब वापस आएंगी? अब इसी को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां, अब शो में जल्द ही सबकी चहीती दयाबेन की वापसी के संकेत मिले हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का प्रोमो
हाल ही में शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो जारी किया है। जिसे देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, शो में दयाबेन की जल्द ही वापसी हो सकती है। वीडियो में देख सकते हैं कि, सुंदर मुंबई दयाबेन को लेने पहुंचता है लेकिन, पहुंचने में देरी करता है और वह फोन कर जेठालाल को बताता है कि, उसकी ट्रेन छूट गई है। जिस पर जेठालाल कहते हैं कि मैं तुम्हारी फ्लाइट की टिकट बूक करा दूंगा, तुम लोग फ्लाइट से आ जाना। अब इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस दया बेन की वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यहां देखें ये नया प्रोमो
पहले भी जारी किया था प्रोमो
बता दें कि, इससे पहले भी मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया था जिसमें प्रोमो की शुरूआत एक साड़ी पहनी महिला की एंट्री से होती है। जो कि, गोकुलधाम सोसाइटी में एंट्री कर रही होती है। इस प्रोमो को देखने के बाद तमाम तरह की अफवाहें उड़ी थी कि, शो में दिशा वकानी उर्फ दयाबेन की वापसी जल्द होने वाली है। हालांकि, बाद में ये अपडेट आया था कि, उनकी शो में वापसी नहीं हो रही है।
क्या सच में दयाबेन की होगी वापसी?
फिलहाल शो में दयाबेन की वापसी को लेकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं कुछ फैंस कह रहे हैं कि ये शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। अब देखना होगा कि, क्या इस बार दयाबेन की शो में वापसी होगी भी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications